Virgo Tarot Card Horoscope 13 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: अपनी छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर परिजनों के सामने प्रस्तुत न करें.किसी गलती को छुपाने के लिए झूठ ना बोले. परिवार का भरोसा और मान सम्मान बनाए रखें. राजनीति में प्रवेश की इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे. सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में बढ़ती सक्रियता किसी बड़े राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात कर सकती है. सामने वाले को अपनी योग्यता और काबिलियत से प्रभावित करने का प्रयास करेंगे. ईश्वर पर अपनी आस्था और विश्वास बनाए रखें.स्वयं के लिए कुछ समय निकालकर अपनी रुचियों पर पुनः कार्य कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
किसी कार्य को पूरा करते समय अपनी कार्य शैली में बदलाव लाने की आवश्यकता पड़ सकती है. कागजों और दस्तावेजों को व्यवस्थित करें.व्यवसाय में साझेदार की अनुपस्थिति के चलते पैसों के लेनदेन में गड़बड़ी हो सकती है.वित्त विभाग की सहायता से सभी हिसाब किताब अपनी निगरानी में पूरा करने का प्रयास करेंगे. दूसरों पर कार्यों को लेकर निर्भर होने की आदत में बदलाव लाएं. अपने आप पर विश्वास और मनोबल को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करें. बिना बात के किसी कर्मचारी या सहयोगी को हंसी का कारण न बनाएं, बाद में कोई परेशानी होने पर सामने वाले से मदद मांगने में संकोच बना रहेगा.
स्वास्थ्य/Health
जल्दबाजी में कार्य पूरा करने के कारण हाथ में चोट लगने की आशंका हो सकती है. कार्यों को सावधानी से पूरा करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी मित्र की आर्थिक मदद से छोटी सी दुकान खरीद सकते हैं. नौकरी के साथ एक छोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते है.
रिश्ते/Relationship
पिता के बड़े भाई के साथ अपने विचार साझा कर सकते है. उनके विचारों और सलाह को अपने कार्य में महत्व देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं