Libra Tarot Card Horoscope 13 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: परिवार की सुख शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं इस समय परिवार के सभी सदस्यों को इस कार्य को सफल बनाने की जिम्मेदारी देंगे. मेहमानों के आगमन से वातावरण उत्साहित रहेगा.अपने निजी कार्यों को पहले ही पूरा कर लेना बेहतर रहेगा. बाद में उनका पूरा करने में मुश्किल हो सकती है.किसी बाहरी व्यक्ति से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो सकता है. विवाद को खत्म करने का प्रयास करें.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य क्षेत्र में नया आने वाला अधिकारी काफी अनुभवी और प्रभावशाली हो सकता है. इस समय पुराने कार्यों को पूरा करें.कार्यों से संबंधित फाइलों और रिकॉर्ड्स को व्यवस्थित करें. बार-बार गलतियों का दोहराव न करें.पारिवारिक व्यस्तता के चलते कार्य क्षेत्र से अनुपस्थित हो सकते है. इस अनुपस्थिति का असर कार्यों की सफलता और गति पर पड़ सकता है. बिना तथ्य के किसी बात को फैलाए नहीं. इससे लोगों का भरोसा टूट सकता है.
स्वास्थ्य/Health
लम्बाई बढ़ाने के लिए खाई दवाओं के कारण चेहरे पर सूखापन आ सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance
पैसों के लेनदेन को लेकर किसी के साथ विवाद हो सकता है.इस बात को सही हिसाब-किताब से सुलझा सकते है.
रिश्ते/Relationship
परिवार के बुजुर्ग लोगों के साथ रिश्ते सुधारें.इससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं