विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: परिवार की किसी सदस्य के कारण होगा आर्थिक नुकसान, व्यर्थ की बात पर ना करें मतभेद

Cancer Tarot Card Horoscope 13 October: Three of swords की ऊर्जा किसी की कूटनीतिक चालों के कारण आर्थिक नुकसान, किसी जमीन के सौदे में बिना जांच के पैसों के लेनदेन से नुकसान और किसी अनुबंध को पूरा लेने के लिए लोन लेने की आवश्यकता की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं, कर्क राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Cancer Tarot Card Rashifal: परिवार की किसी सदस्य के कारण होगा आर्थिक नुकसान, व्यर्थ की बात पर ना करें  मतभेद
Cancer Aaj Ka Rashifal 13 October 2026 | Kark Tarot Card Horoscope Today
Photo credit: NDTV

Cancer Tarot Card Horoscope 13 October 2026 Kark Tarot Card Rashifal: परिवार के किसी सदस्य की कूटनीतिक चालों के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है.किसी जमीन के सौदे में बिना पूरी जांच पड़ताल किए पैसों का लेनदेन होने से परेशानी बढ़ेगी.इस समय इन परेशानियों के चलते कार्यों से मन भटकता नजर आएगा.संतान के विवाह को लेकर किसी मित्र से बातचीत हो सकती है. संतान सुख की प्राप्ति में आ रही रुकावटें जीवन साथी को निराश कर सकती है. परिवार के बच्चों की गतिविधियों में उनका सहयोग कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional

किसी बड़े अनुबंध को पूरा करने के लिए लोन ले सकते हैं. इस अनुबंध के पूरे होने पर अच्छी लाभ प्राप्ति की उम्मीद बन रही है. कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी की ईर्ष्या के कारण बड़ी परियोजना से बाहर हो सकते हैं. आपके खिलाफ गलत बातें उच्च अधिकारियों के सामने प्रस्तुत की जा सकती हैं. इस स्थिति में अपने ऊपर लगे इन आरोपों का खंडन कर सकते हैं. इस समय किसी भी व्यर्थ की बात पर प्रतिक्रिया न दें. व्यर्थ की बात पर किए गए मतभेद से  छवि बिगड़ सकती है. 

स्वास्थ्य/Health

गले में खराश के कारण जरूरी जांच कर सकते हैं. इस समय गले में संक्रमण के कारण बुखार हो सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

अपनी जमा पूंजी का उपयोग किसी छोटी, लेकिन लाभदायक योजना में कर सकते हैं. कुछ समय बाद अच्छे प्रतिफल प्राप्त होने की उम्मीद नजर आएगी. 

रिश्ते/Relationship

बच्चों के साथ मनोरंजन स्थल पर जा सकते हैं. उनके साथ खेलकूद में समय व्यतीत करेंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, KARK RASHIFAL, Cancer Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com