विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: बच्चों की सुरक्षा का रखें ख्याल, व्यर्थ की बातों पर ना करें विवाद

Cancer Tarot Card Horoscope 12 October: Four of swords की ऊर्जा सोच समझकर किए गए कार्यों में धन लाभ और मान सम्मान, योग्यता और मेहनत के आधार पर कार्यों का बंटवारा एवं पारश्रमिक को लेकर संतुष्ट न होने की बात लेकर आ सकती हैं. आईए जानते हैं, कर्क राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Cancer Tarot Card Rashifal: बच्चों की सुरक्षा का रखें ख्याल, व्यर्थ की बातों पर ना करें विवाद
Cancer Aaj Ka Rashifal 12 October 2026 | Kark Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Cancer Tarot Card Horoscope 12 October 2026 Kark Tarot Card Rashifal: पूर्व के परिस्थितियों से बाहर निकाल कर स्वयं को स्थापित करने का प्रयास कर सकते हैं. इस समय अपने आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाने  के लिए सकारात्मक सोच और संगति रखें.  आसपास के लोगों के साथ की  व्यर्थ की बातों पर विवाद ना करें.अपनी निजी बातों को किसी के साथ सोच समझ कर साझा करें. ऐसी बातें जिनके उजागर होने से  मान सम्मान कम हो सकता हो. उसे किसी के भी साथ साझा ना करें. बच्चों की सुरक्षा का ख्याल रखें. नए वातावरण में आसपास के लोगों  की गतिविधियों और उनसे संबंधित जानकारी को प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं. किसी अजनबी व्यक्ति के साथ बच्चों को ज्यादा घुलने-मिलने ना दे. इससे नुकसान होने की आशंका है. 

व्यवसायिक/ Professional

नई नौकरी पर सहमति देने से पूर्व उसके बारे में आवश्यक जानकारी अवश्य प्राप्त करें. अच्छे वेतन  और अच्छे संस्थान के लालच में आकर बिना शर्तों को पढ़े हस्ताक्षर न करें. व्यवसाय में धीरे-धीरे मुनाफा कमाने की सोच रखें.बहुत सारा मुनाफा एक साथ कमाने के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल न करें. अपने पारिश्रमिक को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं. मेहनत अधिक और मुनाफा कम होने से कर्मचारियों में असंतोष होने की स्थिति बन सकती है. योग्यता के अनुसार कार्यों का बंटवारा करें.ऐसे व्यक्ति जिसको उस कार्य का बिल्कुल भी अनुभव न हो, उसे कार्य देने से पहले अच्छे से सोच समझ ले.गलत तरीके से पूरे किए गए कार्यों में छवि बिगड़ने की संभावना  हो सकती है. कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ नम्रता पूर्ण व्यवहार करें. 

स्वास्थ्य/Health

कुछ दिनों से सिर दर्द  बढ़ने के कारण आंखों की जांच पर विचार कर सकते हैं. संभव है,कि ये दर्द आंखों में हो रही परेशानी की वजह से हो. 

आर्थिक स्थिति/ Finance

किसी शेयर्स में लगाया गया पैसा वास्तविक कीमत से नीचे गिर सकता है. इस समय धैर्य और संयम रखें. अभी बेचने में नुकसान हो सकता है. 

रिश्ते/ Relationship

साथी से अपेक्षाएं पूरी न होने के कारण निराशा हो सकती है. रिश्तो में बातों को छुपाए नहीं.छोटी-छोटी  बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, KARK RASHIFAL, Cancer Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com