हम जो सोचते हैं, जो विचार हमारे मन में आते हैं. वह धीरे-धीरे हमारे जीवन में होने लगता है. हमारे विचार जिस तरह के होते हैं, हमारी बातें भी फिर उसी तरह से होती है. यही फिर हमारे व्यवहार में भी दिखाई देने लगता है. जैसे सोचिए कि मुझे किसी से तेज आवाज में बात नहीं करनी चाहिए, मुझे ऐसे ही किसी के साथ बात नहीं करना है या फिर मैं सिर्फ अपनी लाइफ या काम पर ध्यान दूंगा. दरअसल, हम जिस दुनिया में रहते हैं और जैसी जिंदगी जीते हैं, वह हमारे मन के अंदर से शुरू होती है. मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास का भी कहना है कि हमें पहले अपने विचारों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि हमारे विचार ही हमारे शब्दों में बदल जाते हैं.
अपनी विचारों पर ध्यान दें
गौर गोपाल दास के मुताबिक, हमारे विचार हमारे शब्दों, कामों और इस तरह हम कौन बनते हैं, इसकी नींव का काम करते हैं. अपने अंदर की बातचीत के बारे में जागरूकता बढ़ाकर, हम अपने असली रूप को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं. उनका मानना है कि खुद को समझना और अपने मन में उठने वाले विचारों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. जीवन में सुख, शांति और संतुलन पाने के लिए केवल पॉजिटिव सोचना ही काफी नहीं है, बल्कि अपने विचारों को समझना भी जरूरी है. जब हम अपने मन को समझने लगते हैं, तब हम बेहतर फैसले ले सकते हैं और मुश्किलों का सामना बहुत अच्छी समझदारी से कर सकते हैं.
विचारों से बनता है हमारा व्यक्तित्व
गौर गोपाल दास अपनी कई वीडियो में बताते हैं कि हमें सबसे पहले अपने विचारों पर ध्यान देना चाहिए. उनके मुताबिक, अपने विचारों पर ध्यान दें, क्योंकि विचार शब्द बनते हैं, शब्द कर्म में बदलते हैं, कर्म आदत बनते हैं और आदतें हमारे व्यवहार को तैयार करती है. हमारा व्यवहार ही आगे चलकर जीवन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसे में अपने मन में आने वाले विचारों को इग्नोर नहीं करना चाहिए, आपके मन में जो विचार आ रहे हैं उन्हें समझना चाहिए, क्योंकि जरूरी कि मन में आने वाला हर विचार सही हो. किसी भी बात को लेकर तुरंत रिएक्ट करने से बेहतर है कुछ समय लें और फिर कोई प्रतिक्रिया दें.
मुश्किल समय में भी संतुलन बनाएं
लाइफ कभी भी हमारी परिस्थितियां के मुताबिक नहीं होतीं. हमें लाइफ में बहुत से पड़ाव देखने पड़ते हैं. लाइफ में कई बार असफलता, तनाव और परेशानियां आती हैं, जो हमें निराश कर देती हैं. परेशानियों के समय में हमेशा पॉजिटिव सोच रखनी चाहिए, क्योंकि ऐसे समय में अक्सर नेगेटिव विचार मन पर हावी होने लगते हैं.
कौन हैं गौर गोपाल दास
गौर गोपाल दास भारत के लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरु और मोटिवेशनल स्पीकर हैं. वे अपने विचारों से लोगों को काफी प्रेरित करते हैं. गौर गोपाल दास ने अध्यात्म की राह पर चलने से पहले इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक हेवलेट पैकार्ड कंपनी में एक इंजीनियर के रूप में काम किया. साल 1996 में उन्होंने कॉरपोरेट जगत की नौकरी छोड़ दी और एक भिक्षु यानी साधु बनने का फैसला किया. वे मुंबई के चौपाटी स्थित इस्कॉन मंदिर से जुड़े. गौर गौपाल दास सोशल मीडिया के जरिए लाखों को प्रेरित और जागरूक करते हैं.
यह भी पढ़ें:- Motivational Quotes by Gaur Gopal Das: 'हमारी फिंगरप्रिंट सबसे अलग है...' यहां पढ़िए गौर गोपाल दास के 10 मोटिवेशनल विचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं