विज्ञापन

कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके

अगर, आप अपने कंबल और रजाई को बिना धोए साफ करना चाहते हैं कुछ आसान उपाय आपके काम आ सकते हैं. यहां जानिए कंबल और रजाई बिना धोए कैसे साफ करें. कंबल और रजाई की बदबू दूर करने का असान तरीका.

कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके
बिना धूले गंदे से गंदे कंबल को साफ करें?

सर्दियों का मौसम आने वाला है और सर्दियों का तैयारी लोग पहले से ही करने लगते हैं. गर्म कपड़े अलमारी से बाहर निकलने लगते हैं और बैड के अंदर रखे कंबल और रजाई भी बाहर निकल जाती है, ताकी गर्म कपड़ों, कंबल और रजाई को कुछ दिनों तक धूप में डाल दिया जाए. दरअसल, लंबे समय तक रजाई और कंबल बंद रहने से उनमें सीलन और अजीब-सी गंध आने लगती है, जिससे ये सीधे ओढ़ नहीं सकते. इसके अलावा कंबल और रजाई को धोना भी मुश्किल काम हो जाता है. अगर, आप अपने कंबल और रजाई को बिना धोए साफ करना चाहते हैं कुछ आसान उपाय आपके काम आ सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें और कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके क्या हैं?

रजाई-कंबल को साफ करें?

अलमारी से कंबल और रजाई निकालने के बाद उन्हें अच्छे से झाड़ लें, इससे कंबल और रजाई की धूल निकल जाती है. इसके बाद इन्हें फैलाकर बालकनी या छत रखें, ताकि हवा और धूप दोनों सही तरह से लग सके. धूप में अच्छे से रखने के बाद इन्हें फिर से अलमारी में बंद नहीं करें. कंबल और रजाई को लगातार 3-4 दिन तक ऐसे ही झाड़कर धूप में डालें, जिससे बदबू और धूल सही तरह से निकल जाए.

बेकिंग सोडा

अगर, आपके कंबल और रजाई से ज्यादा बदबू आ रही है तो आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये बदबू को दूर करने के लिए बहुत असरदार तरीका है. बेकिंग सोडा में एसेंशियल ऑयल मिलाकर पेस्ट मिलाएं और उसे रजाई और कंबल में लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद अच्छी सफाई के लिए वैक्यूम क्लीनर या फिर ब्रश का इस्तेमाल करें. इससे धूल और बदबू दोनों आसानी से साफ हो जाएगी.

सफेद सिरका और पानी का स्प्रे

रजाई और कंबल की बदबू दूर करने के लिए सफेद सिरका बहुत काम का साबित हो सकता है. एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं. इस घोल का हल्का छिड़काव कंबल और रजाई पर करें. इसे थोड़ी देर के लिए हवा में सूखने दें और इसे 1 दिन धूप में डाल दें. इससे बैक्टीरिया और फंगस खत्म हो जाएगा और बदबू गायब हो जाएगी है.

यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Clean Blanket, Blanket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com