Virgo Tarot Card Horoscope 10 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: जीवन में आगे बढ़ाने के लिए किसी को नीचे खींचने की कोशिश ना करें. दूसरों के साथ अपनी तुलना परेशानी का कारण बन सकती है.दिखावे में आकर अनावश्यक खर्च न करें. जीवनसाथी और परिवार के महत्व को पहचाने.घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है. इस बात को समझने का प्रयास करें. जिम्मेदारियां को अकेले उठाने की कोशिश ना करें. कई कार्यो को एक साथ करने पर किसी भी कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त न कर पाने आशंका हो सकती है.कार्यों को उनकी प्राथमिकता के अनुसार पूरा करने का प्रयास करें.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में किसी प्रतिस्पर्धी की गैर कानूनी गतिविधि के चलते आर्थिक नुकसान हो सकता है. इस स्थिति में नए अनुबंधों और नए संपर्कों से हाथ धो पड़ सकता है. इस समय अपने नुकसान की भरपाई के लिए परेशान हो सकते हैं.समय पर कर्मचारियों को वेतन देने में थोड़ी कठिनाई अनुभव हो सकती है. अपनी जमा पूंजी का उपयोग कर व्यवसाय में साझेदारी के साथ कुछ नए तकनीकी बदलाव कर सकते हैं इन बदलावों के चलते कार्यों की गति पहले से तेज हो सकती है. इस समय किसी बड़ी महत्वाकांक्षा के पूरे होने की स्थिति बनती नजर आ रही है. विदेशी संस्थान से अच्छे लाभदायक अवसर की प्राप्ति होने से राहत महसूस करेंगे.
स्वास्थ्य/Health
खाना खाने के बाद गले में लंबे समय तक जलन और एसिडिटी अनुभव हो सकती है. इस समय लिवर में कुछ परेशानी की आशंका हो सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance
अपने जमा पूंजी को व्यवसाय विस्तार में लगा सकते हैं. बच्चों के भविष्य के लिए कुछ पूंजी सहेज कर रखें.
रिश्ते/Relationship
पूर्व की यादों को लेकर रिश्ते में कड़वाहट ना बढ़ने दे.कड़वी बातों को भुला देना अच्छे व्यक्तित्व का परिचायक हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं