Leo Tarot Card Horoscope 10 October 2026 Singh Tarot Card Rashifal: कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों सामने आने से मन अनजानी आशंका से घबरा सकता है.परिस्थितियां इतनी बड़ी नहीं है, जितना कि आप अनुभव कर रहे हैं. इस समय सामने आई स्थिति से मुकाबला करने का प्रयास करें. परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको साहस और हिम्मत देगा. इस समय जीवन में काफी निराशा और उदासीनता अनुभव करेंगे. किसी मित्र की सहायता से अपनी रुचियों को पुनः जीवित कर सकते हैं. अपनी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए एक छोटे से आयोजन की तैयारी कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
पूर्व के किसी प्रेम प्रसंग की बातें अचानक से कार्य स्थल पर अफवाहों के रूप में फैल सकती हैं. इस स्थिति में खुद को शर्मिंदा महसूस करेंगे. व्यवसाय में आ रही परेशानियों को लेकर सहयोगियों से बात कर सकते हैं. किसी छोटी सी समस्या को बढ़ा-चढ़ाकर उच्च अधिकारी के सामने प्रस्तुत किया जा सकता है. इस बात के कारण उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करना पड़ सकती है. इसमें अपनी सोच में सकारात्मक का लाएं. सहयोगियों के साथ पुराने कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता तय करें. आपकी गलती को छुपाने की जगह उसमें सुधार करने की कोशिश करें.
स्वास्थ्य/Health
दिनचर्या और खानपान को मौसम के अनुसार परिवर्तित करते रहना स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा.
आर्थिक स्थिति/Finance
भविष्य के लिए कुछ अच्छी योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं.इससे पैसों की स्थिति नियंत्रित रहेगी.
रिश्ते/Relationship
किसी की बात को लेकर बहस करने की स्थिति से बचें.इससे परिवार में तनाव कम रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं