Taurus Tarot Card Horoscope 09 October 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: किसी बड़े नुकसान के होने से बच सकते हैं.इस स्थिति में ईश्वर का आभार व्यक्त कर लेंगे. अपनी परेशानियों को सामने रखते हुए चीजों को व्यवस्थित करने का प्रयास करें. हमेशा अतीत बातों में ना उलझे रहे. दूसरों की गलतियां ढूंढते रहने से जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है.किसी के गलत व्यवहार को लेकर चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है.कार्यों के समय पर पूरा न होने के कारण लेकर गुस्सा करना परेशानी का कारण बन सकता है. इसे स्वयं के जीवन में असंतुलन आ सकता है. जिन चीजों पर आपका बस नहीं चल रहा हो, उन्हें लेकर न परेशान हो. अनुकूल समय होने पर स्थिति में अपने आप ही स्थितियों में परिवर्तन आता नजर आएगा.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य क्षेत्र में अपना पूरा ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने में लगाए. आसपास की गतिविधियों और स्थितियों को लेकर तनाव न लें. उच्च अधिकारी के पक्षपात पूर्ण रवैए के चलते कर्मचारियों और सहयोगियों में असंतोष हो सकता है.इस स्थिति में सामने वाले व्यक्ति से बात करने का कोशिश सफल नहीं रहेगी. इस बात का अंदेशा बना हुआ है. विपरीत परिस्थितियों में किसी भी फैसले को भावनात्मक आधार पर ना लें. फैसले लेते समय व्यवहारिकता बनाए रखे.कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों की निगाहें कार्यों में होने वाली गलतियों पर बनी हो सकती है. इस स्थिति से सजग रहे.
स्वास्थ्य/Health
अपने खान-पान में पौष्टिकता लाएं.बाजार की चीजे का अत्यधिक सेवन न करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
अपनी आर्थिक स्थिति या संपत्ति से संबंधित बातों को अन्य लोगों के सामने ना करें. इससे लोगों के व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है.
रिश्ते/Relationship
परिवार के किसी सदस्य की निगाहें व्यवसाय में होने वाले लाभ पर हो सकती हैं. सामने वाले की लुभावनी बातों में आने से बचकर रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं