Leo Tarot Card Horoscope 09 October 2026 Singh Tarot Card Rashifal: लोगों की बातें तुरंत कोई प्रतिक्रिया न दें. ठंडे दिमाग से बातों को सोचने और समझने की कोशिश,रिश्तो को बिगड़ने से बचा सकती है. माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर चल रही अनबन को सुलझाने की कोशिश करें.आए हुए अच्छे विवाह प्रस्तावों पर जरूरत से ज्यादा सोच विचार अच्छे अवसर हाथ से निकल सकता है. घर के नवीनीकरण को लेकर किसी सरकारी अनुमति की आवश्यकता पड़ सकती है . किसी सरकारी अधिकारी की जिद के चलते उस कार्य में रुकावट आने की आशंका है.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में किसी पुराने मामले को लेकर आपकी छवि बिगड़ने की संभावना बन सकती है. इस स्थिति में बातचीत करते समय अपने शब्दों का चयन सोच समझकर करें. हालांकि ये परेशानी ज्यादा समय नहीं रहेगी.फिर भी आगे होने वाले परिवर्तनों को लेकर योजना बना सकते हैं. उच्च अधिकारियों के साथ किसी नई परियोजना को प्राप्त करने के लिए बातचीत हो सकती है. आने वाले कुछ अवसर बेहतर लाभ लेकर आ सकते हैं .समय पर सही निर्णय लेकर उन अवसरों को प्राप्त करें. बहुत अधिक सोच विचार से अच्छे लाभ मिलने के प्रतिशत कम हो सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health
कुछ समय से नियमित कमर दर्द परेशानी का कारण बन सकता है. इस समय कैल्शियम युक्त पदार्थों का पर्याप्त सेवन करें.उठने और बैठने के तरीके में परिवर्तन लाएं.
आर्थिक स्थिति/Finance
संतान की नौकरी लगने का समाचार उत्साहित करेगा. इस सूचना से आर्थिक स्थिति में परिवर्तन आने की संभावना बढ़ जाएगी.
रिश्ते/Relationship
वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को परेशानी का कारण न बनने दे. कुछ बातों को भूल जाना बेहतर रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं