Gemini Tarot Card Horoscope 09 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: रोजमर्रा के दिनचर्या से समय निकालकर स्वयं के लिए समय निकालें. परिवार की जरूरतों को पूरा करते-करते स्वयं की जरूरत भूल सकते हैं. आपकी खुशियों की जिम्मेदारी स्वयं आपकी है, इस बात का ध्यान रखें. अपनी पुरानी रुचियों को जीवित करने का प्रयास करें. परिवार के बच्चों के साथ समय बिताए. जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों में सहयोग का घर की व्यवस्था और अनुशासन को बेहतर बनाने की कोशिश की जा सकती है.परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. समय-समय पर उनसे की गई बातचीत अच्छे मार्गदर्शक का कार्य कर सकती है.
व्यवसायिक/ Professional
समय अनुकूल है. भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सही नीतियों पर कार्य किया जा सकता है. इस समय अपने विचारों और प्रयासों को दूसरों के साथ साझा ना करें. कुछ कार्यों में लगातार प्राप्त सफलता के चलते अहंकारी ना बने. स्वभाव में नम्रता और अपनापन लोगों को आकर्षित करता है.कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव कर वातावरण में सकारात्मकता बढ़ सकती है. अपने कार्यों को व्यवस्थित करें. पुराने और नए सभी रिकॉर्ड्स और दस्तावेजों को संभाल कर रखें.भविष्य में इनकी जरूरत पड़ने पर परेशानी से बचा जा सकेगा. अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे.इससे व्यवहार में लापरवाही आ सकती है.
स्वास्थ्य/Health
शरीर में कहीं भी होने वाले दर्द को नजर अंदाज न करें.हर दर्द का इलाज घरेलू उपचार में नहीं होता है. इस बात को समझें और चिकित्सक से परेशानी के लिए परामर्श लें.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक मामलों में समझदारी से कार्य करने से सोच विचार रखे. अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करें.
रिश्ते/Relationship
कुछ रिश्तों में स्वार्थ की मात्रा प्रेम से अधिक होती है. ऐसे स्वार्थी रिश्तो से बचकर रहने का प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं