आप कभी न कभी किसी को पसंद करते हैं. उसकी हर बात आपको अच्छी लगती है, लेकिन आप उसे अपने दिल की बात नहीं बोल पाते. दरअसल, किसी पर क्रश होना ऐसा है जैसे बिना किसी ट्रेनिंग के जासूस बन जाना. आप उनकी हर बात पर ध्यान देने लगते हैं, मैसेज का इंतजार करते हैं और रिप्लाई तुरंत करते हैं और कभी-कभी छोटी सी बातचीत आपका दिन बना देती है. कई बार ऐसा भी होता है कि सामने वाला भी आपको पसंद करता है, लेकिन वह भी बोल नहीं रहा. अगर, सामने वाला भी आपको पसंद करता है, तो वह तुरंत अपने दिल की बात न बताए, लेकिन उसका व्यवहार कई संकेत देने लगता है. चलिए आपको बताते हैं क्या आपका क्रश भी आपको पसंद करता है?
बातचीत करने की कोशिश
आमतौर पर किसी भी बात का जवाब हां या ना करके खत्म कर दिया जाता है, लेकिन अगर कोई आपसे बात करना पसंद करता है, तो वह बातचीत को आगे बढ़ाने का कोई न कोई तरीका ढूंढ़ लेता है. आपसे बात करने के वह अलग-अलग बहाने या सवाल ढूंढ़ लेता है. अगर, ऐसा बार-बार हो रहा है तो यह बात क्लियर है कि सामने वाला आपसे जुड़ने के लिए और बातचीत करते रहने की कोशिश कर रहा है.
साथ में व्यवहार कैसे है
जब आप दोनों साथ हों, तो उनके व्यवहार पर ध्यान दें. क्या वे आपकी बातों को बहुत ध्यान से सुनते हैं. आपकी प्रतिक्रिया पर ध्यान देते हैं. एक-दो बार ऐसा होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन अगर आप बार-बार उनके व्यवहार में ये छोटी-छोटी बातें नोटिस करते हैं, तो ये संकेत दे सकते हैं कि वे आपको सिर्फ एक दोस्त से बढ़कर मानते हैं.
आपके लिए समय निकालना
किसी को पसंद करने का एहसास अक्सर बड़े-बड़े इशारों से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी कोशिशों से नजर आता है. सामने वाला आपसे मिलने के बहाने देखता है, आपसे बात करने की कोशिश करता है. कई बार बस इतना ही काफी होता है कि वे अपनी जिंदगी में आपके लिए जगह बनाते रहें.
आपकी छोटी-छोटी बातों को याद रखना
सामने वाला अगर आपकी छोटी-छोटी बातों का भी याद रखता है तो यह भी एक संकेत है कि सामने वाला भी आपको पसंद करता है. आपकी पसंद-नापसंद, खाने की चीजें या आपके स्पेशल दिन जैसे जन्मदिन तक याद रखते हैं. आप बातचीत में जो बातें हल्के में कह देते हैं, वह उन्हें भी ध्यान से सुनता है और याद रखता है.
पास होने पर नर्वस होना या व्यवहार बदलना
जब आपका क्रश आपसे बात करता है तो आपकी आवाज में नरमी और थोड़ा नर्वस महसूस होने लगता है तो यह भी एक संकेत है. अगर, आपका क्रश आपको पसंद करता है, तो वह आपके फ्यूचर की प्लानिंग, विचारों, परिवार, सपनों और उन चीजों के बारे में जानना चाहेगा, जो आपके लिए मायने रखती हैं.
यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- कैसे पता चलेगा आप किसी से नाराज या चिढ़ने लगे हैं? एक्सपर्ट ने बताए कारण और कैसे करें सुधार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं