विज्ञापन

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, ज्योतिर्विद से जानिए गर्भवती महिलाओं को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

Surya Grahan 2026: आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. इसकी जानकारी ज्योतिर्विद और वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी ने दी है.

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, ज्योतिर्विद से जानिए गर्भवती महिलाओं को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान
सूर्य ग्रहण 2026

Surya Grahan 2026 Date: 17 फरवरी यानी आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. पंचांग के अनुसार यह ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा. इसके अलावा यह ग्रहण वलयाकार या कंकण सूर्य ग्रहण होगा. हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा, जिसके चलते सूतक भी मान्य नहीं होगा. शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा काफी ज्यादा होती है. भले ही यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन कहा जा रहा है कि इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. इसी के चलते आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. इसकी जानकारी ज्योतिर्विद और वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी ने दी है. 

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: आज कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें सही समय और इससे जुड़े जरूरी नियम

ग्रहण के समय बाहर न निकलें

मान्यता है कि ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणें गर्भ में पल रहे शिशु पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं. ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के समय सूर्य की रोशनी में कुछ हानिकारक या दूषित ऊर्जा होती है, जो शरीर और गर्भस्थ शिशु दोनों पर बुरा प्रभाव डाल सकती है. इसी वजह से गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय सावधान रहने और जरूरी परहेज करने की सलाह दी जाती है.

नुकीली या धारदार वस्तुओं का उपयोग वर्जित

ज्योतिर्विद बताते हैं कि कैंची, चाकू, सुई आदि का उपयोग करने से बच्चे के शरीर पर निशान या दोष पड़ने की मान्यता है. ज्योतिष व्याकरण के अनुसार गर्भवती स्त्री को गर्भ के समय रक्त की कमी या अकारण किसी भी रक्तश्राव से बचना चाहिए जिसके कारण नुकीली या धार दार चीजों को आकस्मिक घटना या दुर्घटना का कारक मानकर वर्जना मानी जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

ग्रहण के दौरान भोजन न करना

ग्रहण काल में भोजन अशुद्ध हो जाता है और इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. ग्रहण काल में सूर्य की रोशिनी सीधे पृथ्वी पर न पड़ने और उसमें कुछ नेगेटिविटी होने से भोजन दूषित होता है.

सोना या आराम करना वर्जित

ग्रहण के समय जागकर मंत्र जाप या ध्यान करना शुभ माना जाता है. सूर्य को पिता और आत्मा का कारक माना जाता है इस कारण ग्रहण के समय मंत्र जाप और स्तुति से मन शांत रहता है. 

बाल, नाखून काटना वर्जित

ज्योतिर्विद के अनुसार ग्रहण के समय शरीर से जुड़े कार्य अशुभ माने जाते हैं. ऐसे में सूर्य ग्रहण के दौरान बाल और नाखून न काटें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com