शुक्र को ज्योतिष में धन, वैभव, सुख-सुविधा और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है. जब शुक्र सूर्य के बेहद करीब पहुंचते हैं तो सूर्य के तेज प्रकाश के कारण उनका दिखाई देना बंद हो जाता है. ज्योतिष में इसे शुक्र अस्त कहा जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस दौरान शुक्र के सामान्य प्रभावों में कमी मानी जाती है, लेकिन सभी राशियों के लिए इसका परिणाम एक जैसा नहीं होता. कुछ राशियों के लिए शुक्र की अस्त अवस्था लाभकारी परिणाम दे सकती है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान धन और करियर से जुड़े लाभ मिल सकते हैं.
कर्क राशि
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि शुक्र अस्त की अवधि कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकती है. अनावश्यक खर्चों में कमी और बचत पर ध्यान बढ़ सकता है. पुराने कर्ज या विवाद से राहत मिलने के योग बन सकते हैं. अचानक धन लाभ और गुप्त शत्रुओं पर सफलता के संकेत भी हैं. स्वास्थ्य को लेकर भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र अस्त होने की अवधि कार्यक्षेत्र में चल रही अड़चनों को कम करने वाली हो सकती है. नौकरी में सफलता और सहकर्मियों के साथ तनाव कम होने के योग हैं. ऑफिस की राजनीति से राहत मिल सकती है. कारोबारियों के काम की सराहना हो सकती है और मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं. धन से जुड़े फैसलों में भी लाभ मिल सकता है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से राहत देने वाला हो सकता है. फिजूलखर्ची कम होने से बचत बढ़ सकती है. अचानक धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं. विदेश से जुड़े काम और लंबी दूरी की यात्राओं में सफलता मिल सकती है. कोर्ट-कचहरी या लेन-देन से जुड़े मामलों में भी राहत के संकेत हैं.
मीन राशि
मीन राशि वालों के अटके हुए काम इस अवधि में गति पकड़ सकते हैं. निवेश से लाभ मिलने के योग हैं. भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है. व्यापार में विस्तार के मौके मिल सकते हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने और कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है. भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि के संकेत हैं.
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 24 September 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं