विज्ञापन

उल्‍टा घर, उल्‍टी गाड़ी, हवा में उड़ती साइक‍िल, खाना फ्री, द‍िल्‍ली से 2 घंटे दूर है यह अनोखा घर, इस वीकेंड घूम आइए

द‍िल्‍ली से महज दो घंटे की दूरी पर लेना है एडवेंचर का मजा तो चल‍िए आइए यहां. यहां हर चीज है उल्‍टी. यहां हर‍ियाणा और राजस्‍थान के स्‍वाद‍िष्‍ट खाने से लेकरन कल्‍चर देखने को म‍िलेगा बच्‍चों को.

उल्‍टा घर, उल्‍टी गाड़ी, हवा में उड़ती साइक‍िल, खाना फ्री, द‍िल्‍ली से 2 घंटे दूर है यह अनोखा घर, इस वीकेंड घूम आइए
घूम आइए इस उल्‍टे घर में.

अगर घूमने के शौकीन हैं और एडवेंचर ट्र‍िप करना चाहते हैं तो इस उल्‍टी जगह पर पहुंच जाइए. अगर इस जगह पहुंचते ही आपके द‍िमाग की दही ना बन जाए, तो कह‍िएगा. जी हां, यह जगह अपने अजूबे स्‍ट्रक्‍चर के ल‍िए इन द‍िनों लोगों के बीच बहुत फेमस है. इस उल्‍टे घर में घुसते ही आपको लगेगा क‍ि आपने इस तरह का एक्‍सपीर‍ियंस तो कभी क‍िया ही नहीं हैं. सबसे अच्‍छी बात ये है क‍ि यह द‍िल्‍ली से महज दो घंटे की दूरी पर है. आप इस बार दो अक्‍टूबर को आ रहे लॉन्‍ग वीकेंड पर यहां घूमने की प्‍लान‍िंग कर सकते हैं. 

उल्‍टे घर में घुसते ही सहम जाएंगे आप 


अगर आप इस उल्‍टे घर का अनुभव करना चाहते हैं, तो पहुंच जाइए हर‍ियाण के रोहतक के शेरगढ़ के लल‍ित सोरखी के नेशनल हाइवे 9 पर मदीना टोल टैक्‍स के करीब मोखरा गांव के पास है. यहां आपको एक बेहतरीन र‍िजॉर्ट यानी फॉर्म हाउस नजर आएगा. इसमें ही म‍िलेगा आपको उल्‍टा घर. यहां आपको हर‍ियाणवी, पंजाबी और राजस्‍थानी कल्‍चर भी देखने को म‍िलेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

उल्‍टा सोफा, उल्‍टी कार और घर भी म‍िलेगा उल्‍टा 


यहां बच्‍चे हो या बड़े पहुंचते ही सबसे पहले उल्टे घर के बारे में पूछते हैं . उल्‍टे घर, उल्‍टी कार और उल्‍टा सोफा देखकर हर कोई इसके साथ फोटो ख‍िंचवाना चाहता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बच्‍चो को करवाइए गांव दर्शन 


अगर आप चाहते हैं क‍ि आपके बच्‍चे गांव के बारे में जाने और वहां के कल्‍चर को समझे तो इस जगह उन्‍हें सब म‍िलेगा. यहां 100 से ज्‍यादा एक्‍ट‍िव‍िटी हैं, ज‍िन्‍हें बच्‍चे एंजॉय कर सकते हैं. इसके अलावा डीजे नाइट और 50 तरह के खाने का मजा ले सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

तांगा, बैलगाडी, खाट सब म‍िलेगा इस गांव

इस गांव में आप तांगे, बैलगाड़ी की सफारी तो कर सकेंगे ही साथ ही खाट पर बैठक आराम से स्‍वाद‍िष्‍ट खाने का लुत्‍फ उठा सकेंगे. इसके अलावा हर‍ियाणा और राजस्‍थान की पुराने जमाने की वस्‍तुएं भी देखने को म‍िलेंगी. बड़ों का ट‍िकट 1300 रुपये है और बच्‍चों का ट‍िकट 800 रुपये है. यह र‍िजॉर्ट सुबह 9 बजे से शुरू हो जाता है और शाम 5 बजे तक चलता है.

Latest and Breaking News on NDTV

भूत बंगले में करें अपना एंजॉय  


यहां भूत बंगला भी है, जहां बच्‍चे ही नहीं, बड़े भी एंजॉय करते हैं. बच्‍चों की यह फेवर‍िट जगह में से एक है. 


ये भी पढ़ें- ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा ने बताया चेहरे पर 15 द‍िन में ग्‍लो लाने का तरीका, बस इस तरह लगाएं कच्‍चा दूध

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com