विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2021

Sharad Purnima 2021: आज होगा शरद पूर्णिमा की तिथि का समापन, पूर्णिमा पर अन्न दान का विशेष महत्व, जानें शुभ मुहूर्त

Sharad Purnima: आज (बुधवार) यानि 20 अक्टूबर 2021 को आश्विन मास(Ashwin 2021) की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि (Sharad Purnima 2021) है. जानिये आज का शुभ मुहूर्त और राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal) का समय.

Sharad Purnima 2021: आज होगा शरद पूर्णिमा की तिथि का समापन, पूर्णिमा पर अन्न दान का विशेष महत्व, जानें शुभ मुहूर्त
Sharad Purnima 2021: पूर्णिमा पर है अन्न दान का विशेष महत्व, जानें लें आज का राहु काल और शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली:

Sharad Purnima 2021: आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की शरद पूर्णिमा है. इसके साथ ही आज रेवती नक्षत्र है. आश्विन मास की पूर्णिमा की तिथि को दान और स्नान आदि कार्य के लिए उत्तम माना गया है. इस दिन गणेश जी की पूजा का भी संयोग बन रहा है. बुधवार का दिन गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना गया है. वहीं, आज भगवान शिव जी के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा भी पूजा करना शुभ माना गया है. इस दिन दान करने का अनन्त पुण्य है. आज अन्न दान का विशेष महत्व है. मान्यता है कि आज के दिन किसी भी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है. आज बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस भी है. अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है. इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते है. विजय व गोधुली मुहूर्त भी बेहद लाभकारी है. राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए.

हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त आदि को देखकर किया जाता है. इन सभी चीजों के बारे में पता लगाने के लिए पंचांग की आवश्यकता पड़ती है, जिसके माध्यम से आप आने वाले दिनों के शुभ एवं अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हें. आइए पंचांग के पांच अंगों- तिथि, नक्षत्र, वार, योग व करण के साथ राहुकाल, दिशाशूल, भद्रा, पंचक, प्रमुख पर्व आदि की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं. पंचांग के अनुसार, इस दिन धार्मिक दृष्टि से क्या विशेष है, आइए जानते हैं.

आज का मुहूर्त (20 October 2021)

  • विक्रमी संवत्- 2078.
  • मास पूर्णिमांत- आश्विन.
  • पक्ष- शुक्ल.
  • दिन- बुधवार.
  • तिथि- पूर्णिमा- 20:28:57 तक.
  • नक्षत्र- रेवती- 14:02:40 तक.
  • करण- विष्टि- 07:43:56 तक, बव - 20:28:57 तक.
  • योग- हर्शण- 20:38:27 तक.
  • सूर्योदय- 06:24:37 एएम.
  • सूर्यास्त- 17:46:59 पीएम.
  • चन्द्रमा- मीन राशि- 14:02:40 तक.
  • द्रिक ऋतु- शरद.
  • राहुकाल- 14:56:58 से 16:22:28 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है).

शुभ मुहूर्त का समय

  • अभिजीत मुहूर्त- 11:43:11 से 12:28:46 तक.
  • दिशा शूल- उत्तर.

अशुभ मुहूर्त का समय

  • दुष्टमुहूर्त- 11:43:03 से 12:28:32 तक.
  • कुलिक- 11:43:03 से 12:28:32 तक.
  • कालवेला/अर्द्धयाम- 07:10:06 से 07:55:35 तक.
  • यमघण्ट- 08:41:05 से 09:26:34 तक.
  • कंटक- 16:16:00 से 17:01:29 तक.
  • यमगण्ड- 07:49:54 से 09:15:12 तक.
  • गुलिक काल- 10:40:30 से 12:05:47 तक.

आज का राहु काल (Aaj Ka Rahukaal)

पंचांग के अनुसार 20 अक्टूबर 2021, बुधवार को राहु काल दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
गणपति जी के शरीर का हर अंग देता है एक विशेष संकेत, जानें सूंड से लेकर सिर तक का क्या है महत्व
Sharad Purnima 2021: आज होगा शरद पूर्णिमा की तिथि का समापन, पूर्णिमा पर अन्न दान का विशेष महत्व, जानें शुभ मुहूर्त
महादेव को अति प्रिय हैं बेलपत्र, लेकिन क्या घर में लगाना चाहिए बेल का पेड़
Next Article
महादेव को अति प्रिय हैं बेलपत्र, लेकिन क्या घर में लगाना चाहिए बेल का पेड़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com