Shaniwar Shubh Ya Ashubh Hota Hai: सनातन परंपरा में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता या फिर किसी ग्रह विशेष के लिए समर्पित है. यदि बात करें शनिवार की तो यह न्यायधीश माने जाने वाले उस सूर्यपुत्र शनिदेव के लिए समर्पित है, जिनका नाम सुनते ही लोगों के मन में अक्सर सनसनी सी होने लगती है. सप्ताह में शनिवार एक ऐसा दिन होता है, जिसका नाम आते ही लोग उस दिन किसी भी काम को शुरु करने से या खरीददारी आदि करने से तौबा करने लगते हैं, लेकिन सवाल उठता है कि क्या वाकई शनिवार का दिन सभी कार्यों के लिए और सभी लोगों के लिए अशुभ होता है? आइए शनिवार के दिन का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व जानते हुए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर यह कितना शुभ और कितना अशुभ होता है.
किन चीजों के लिए शुभ साबित होता है शनिवार

Photo: PTI
1. शनिवार का दिन शनि देवता की पूजा के लिए समर्पित है, इसलिए इस दिन की जाने वाली शनि साधना बेहद शुभ और सफल साबित होती है. शनि संबंधी पूजा के उपाय इसी दिन करने चाहिए.
2. शनिवार का दिन शनि देवता के साथ हनुमान जी की साधना एवं आराधना के लिए बेहद शुभ और फलदायी माना गया है.
3. शनिवार का दिन किसी भी संस्थान में पद ग्रहण करना हो या फिर कहें नई नौकरी की शुरुआत करना हो तो यह अत्यंत ही शुभ माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार शनिवार के दिन किसी संस्थान में काम शुरू करने पर व्यक्ति वहां पर लंबे समय तक काम करता है.
4. किसी मकान के निर्माण और उसमें प्रवेश के लिए शनिवार का दिन शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन गृह प्रवेश करने पर व्यक्ति वहां पर लंबे समय तक वास करता है.
5. हिंदू मान्यता के अनुसार किसी कार्य या व्यापार की शुरुआत शनिवार के दिन प्रारंभ करने पर वह लगातार प्रगति करते हुए लंबे समय तक चलता है.
किन चीजों के लिए अशुभ होता है शनिवार?

1. अगर कुंडली में शनि अशुभ फल दे रहा हो तो इस दिन भूलकर भी मांस, मदिरा आदि तामसिक भोजन या पेय पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए.
2. शनिवार के दिन व्रत और पूजन करने वाले व्यक्ति को दूध और नहीं नहीं ग्रहण करना चाहिए.
3. शनि दोष से बचने के लिए भूलकर भी किसी मजदूर या कमजोर वर्ग को न सताएं अन्यथा शनि के कोप का सामना करना पड़ता है.
Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि कब है? जानें 10 महाविद्या की पूजा के बड़े लाभ
4. शनिवार के दिन पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए क्योंकि इस दिन इसी दिशा में दिशाशूल रहता है.
5. शनिवार के दिन भूलकर भी लोहे का सामान, चमड़े का सामान, बिजली का सामाना, अगर कुंडली में शनि अशुभ हो तो काले रंग का सामान, तेल, पेंट, आदि नहीं खरीदना चाहिए.
7. शनिवार के दिन बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं काटना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं