विज्ञापन

Shani Gochar 2026: 2 जुलाई को रेवती नक्षत्र के प्रवेश करेंगे शनि, पंडित जी ने बताया मेष समेत इन राशियों को होगा लाभ, जानिए उपाय

ज्योतिष गणना के अनुसार 2 जुलाई को सुबह लगभग 8:23 बजे शनिदेव रेवती नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे. इसका प्रभाव मेष, कन्या समेत 4 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. इससे इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.

Shani Gochar 2026: 2 जुलाई को रेवती नक्षत्र के प्रवेश करेंगे शनि, पंडित जी ने बताया मेष समेत इन राशियों को होगा लाभ, जानिए उपाय
2 जुलाई को रेवती नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे शनिदेव
Photo Credit: NDTV

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह एक निश्चित काल के बाद अपना चाल परिवर्तन करता है. इस परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर देखने को मिलता है. किसी के लिए ये प्रभाव शुभ होता है, तो किसी को सतर्क रहने की आवश्यकता होती है. ज्योतिष गणना के अनुसार अगले महीने की शुरुआत में कर्मफलदाता शनिदेव अपना चाल परिवर्तन करने वाले हैं. इसका प्रभाव 4 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. इससे इन राशियों के जातकों को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सफलता भी हासिल होगी. आज हम आपको इन राशियों को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे. इसकी जानकारी आचार्य मदनमोहन ने NDTV से बातचीत के दौरान दी है. आइए जानते हैं...

2 जुलाई को रेवती नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे शनि

आचार्य मदनमोहन बताते हैं कि 2 जुलाई को सुबह लगभग 8:23 बजे शनिदेव रेवती नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे और इस नक्षत्र में उनका गोचर 9 अक्टूबर तक रहेगा. रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध होते हैं, जो बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक माने जाते हैं. जब शनि और बुध का यह योग बनता है, तो यह खास समय लगभग 33 साल बाद आ रहा है. ऐसे में इस अवधि में जल्दबाजी से बचकर सोच-समझकर फैसले लेना अधिक लाभकारी रहेगा.

किन राशियों को होगा लाभ?

इस गोचर का प्रभाव कई राशियों पर सकारात्मक रहेगा. इनमें 4 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है जिसमें मेष, कर्क, कन्या और वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय तरक्की और सफलता लेकर आएगा। रुके हुए काम पूरे होने के योग बनेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए कमाई के अवसर मिल सकते हैं. साथ ही जीवन में चल रहा संघर्ष कम होगा और मन में खुशी व संतोष बना रहेगा. साथ ही इस दौरान मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और समाज में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है. आप सामाजिक और अच्छे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको प्रतिष्ठा भी मिलेगी.

क्या उपाय करें?

आचार्य मदनमोहन जी बताते हैं कि इस दौरान शनि और बुद्ध के शुभ फलों को पाने के लिए कुछ विशेष उपाय किए जा सकते हैं. आप जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई से जुड़ी सामग्री जैसे पेन, पेंसिल. कॉपी का दान करें. इसके अलावा शनिवार के दिन मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं.

यह भी पढ़ें: Jagannath Yatra 2026: 15 दिनों तक दर्शन नहीं देंगे महाप्रभु जगन्नाथ,'अनसर काल' में रहेंगे भगवान, जानिए क्या है मान्यता

यह भी पढ़ें: Jyeshtha Purnima 2026: आज ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कब होगा चंद्रोदय? जानें पूजा विधि एवं चंद्रमा को अर्घ्य देने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shani Gochar, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com