विज्ञापन

July Vrat Tyohar List 2026: योगिनी एकादशी से लेकर गुरु पूर्णिमा तक, यहां देखें जुलाई में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट

जुलाई 2026 में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं, जिससे यह महीना ज्योतिषीय दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. यहां देखें पूरे महीने पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट-

July Vrat Tyohar List 2026: योगिनी एकादशी से लेकर गुरु पूर्णिमा तक, यहां देखें जुलाई में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट
जुलाई में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट
(P.C- NDTV)

जुलाई 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस महीने कई प्रमुख व्रत, पर्व और शुभ तिथियां पड़ने वाली हैं, जिनका हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है. महीने की शुरुआत कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी से होगी. इसके अलावा इस महीने योगिनी एकादशी, मासिक शिवरात्रि, आषाढ़ अमावस्या, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जगन्नाथ रथ यात्रा, देवशयनी एकादशी और गुरु पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार भी पड़ने वाले हैं. इन सभी तिथियों का हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है.

ऐसे में अगर आप जुलाई 2026 में पड़ने वाले इन प्रमुख व्रत और त्योहारों की सही तारीख जानना चाहते हैं, तो यहां देखें पूरे महीने की संपूर्ण व्रत-त्योहारों की लिस्ट.

जुलाई में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट

तिथिव्रत और त्योहार
3 जुलाई 2026 कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी
6 जुलाई 2026कालाष्टमी
10 जुलाई 2026योगिनी एकादशी
12 जुलाई 2026रवि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
14 जुलाई 2026आषाढ़ अमावस्या
15 जुलाई 2026आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
14 जुलाई 2026जगन्नाथ रथ यात्रा और कर्क संक्रांति
17 जुलाई 2026अनिरुद्ध विनायक चतुर्थी
22 जुलाई 2026भड़ली नवमी
25 जुलाई 2026देवशयनी एकादशी
26 जुलाई 2026रवि प्रदोष व्रत
28 जुलाई 2026कोकिला व्रत
29 जुलाई 2026गुरु पूर्णिमा और आषाढ़ पूर्णिमा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि का महाउपाय, जिसे करते ही जल्द पूरी होती है बड़ी से बड़ी मनोकामना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com