विज्ञापन

Shani Dev: कहीं आपकी परीक्षा तो नहीं ले रहे शनि देव? ये संकेत बताते हैं शुभ या अशुभ प्रभाव

Signs from Shani Dev: ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि मेहनत का फल मिलना, जिम्मेदारियां बढ़ना या काम अटकना जैसे संकेत शनि के शुभ-अशुभ प्रभाव की ओर इशारा कर सकते हैं. शनिवार को जरूरतमंदों की सहायता, ईमानदारी और अच्छे कर्म करना शनि देव को प्रसन्न करने के सरल उपाय बताए गए हैं.

Shani Dev: कहीं आपकी परीक्षा तो नहीं ले रहे शनि देव? ये संकेत बताते हैं शुभ या अशुभ प्रभाव
शनि देव को प्रसन्न करने के ये हैं सरल उपाय
ndtv

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म, न्याय और अनुशासन का ग्रह माना गया है. आमतौर पर लोग शनि का नाम सुनते ही डर जाते हैं, लेकिन हर बार शनि अशुभ फल नहीं देते. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. कुछ ऐसे संकेत भी बताए गए हैं, जिनसे यह समझा जा सकता है कि शनि की कृपा मिल रही है या वे आपकी परीक्षा ले रहे हैं.

जब मिलने लगे मेहनत का फल

पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि यदि लंबे समय से की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने लगे, नौकरी में सम्मान बढ़े या रुके हुए काम पूरे होने लगें तो इसे शनि की शुभ दृष्टि का संकेत माना जाता है. अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के काम बार-बार रुकने लगें. मेहनत के बाद भी सफलता न मिले या लगातार नुकसान होने लगे, तो ज्योतिष में इसे शनि की परीक्षा का संकेत माना जाता है. ऐसे समय धैर्य बनाए रखना जरूरी माना गया है.

समय से पहले जिम्मेदारियां बढ़ना

पंडित ने बताया कि अचानक काम और जिम्मेदारियां बढ़ जाना भी शनि के प्रभाव का संकेत माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि शनि पहले व्यक्ति की परीक्षा लेते हैं और फिर मेहनत का उचित फल देते हैं.

यह भी पढ़ें: बनारस में रहने वालों के लिए खुशखबरी! बाबा विश्वनाथ मंदिर में 'काशी द्वार' से कर सकेंगे VIP दर्शन, जानिए पूरी डिटेल

खर्च बढ़ना और बचत न होना

यदि अचानक आर्थिक खर्च बढ़ जाएं और बचत करना मुश्किल हो जाए, तो इसे भी शनि के प्रभाव से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे समय सोच-समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें: Yogini Ekadashi Parana Time: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा? जानें शुभ मुहूर्त और विधि

शांत मन भी है शुभ संकेत

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी यदि मन शांत रहे, फैसले समझदारी से लिए जाएं और गुस्से पर नियंत्रण बना रहे तो इसे शनि की कृपा का संकेत माना जाता है. शनिवार को जरूरतमंदों की सहायता, ईमानदारी और अच्छे कर्म करना शनि देव को प्रसन्न करने के सरल उपाय बताए गए हैं. हालांकि, ज्योतिष के अनुसार हर परेशानी का कारण केवल शनि नहीं होते, बल्कि कुंडली और अन्य ग्रहों का भी प्रभाव माना जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
 

यह भी पढ़ें: Shakun Shastra: किस्मत चमकने से पहले इंसान को मिलने लगते हैं ये शुभ संकेत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shani Dev, Shani Dev Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com