Scorpio Horoscope Today 21 September 2026, Vrishchik Rashi ka Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक समझदारी और फिर सक्रिय प्रयासों की ओर बढ़ाएगा. सुबह 11:15 बजे तक चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में रहेंगे. इसके बाद मकर राशि में पहुंचकर तीसरे भाव में आ जाएंगे. इस कारण दिन की शुरुआत धन, वाणी और पारिवारिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों के साथ होगी, जबकि बाद का समय अपने दम पर काम आगे बढ़ाने के लिए अधिक अनुकूल रहेगा.
सुबह पैसों को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्मय करना पड़ सकता है. यदि किसी को पैसा उधार देने का विचार है तो वापसी की स्थिति स्पष्ट किए बिना निर्णय न लें. आज आर्थिक मामलों में लिखित हिसाब आपके लिए सुरक्षा का काम करेगा. आपकी बात प्रभावशाली होगी, लेकिन कठोर शब्द सामने वाले को लंबे समय तक परेशान कर सकते हैं.
परिवार में किसी पुराने विषय पर चर्चा छिड़े तो अपनी बात रखते हुए भाषा पर नियंत्रण रखें. छोटी बहस को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाने से बचना आपके हित में रहेगा. दोपहर के बाद चंद्रमा तीसरे भाव में पहुंचेंगे और आपकी सक्रियता बढ़ाएंगे. किसी महत्वपूर्ण कॉल, मीटिंग, आवेदन या बातचीत को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल सकता है.
कामकाज में आपको स्वयं मैदान में उतरना होगा. जो लोग व्यवसाय करते हैं, वे नए ग्राहक तक पहुंचने या पुराने संपर्क को दोबारा सक्रिय करने का प्रयास कर सकते हैं. लिखने-पढ़ने, प्रशिक्षण लेने या किसी तकनीकी कौशल को सुधारने के लिए भी समय उपयोगी रहेगा. कोई छोटी-सी नई जानकारी भविष्य में आपके काम आ सकती है.
यात्रा का कार्यक्रम बने तो समय और रास्ते से संबंधित जानकारी पहले से जांच लें. जल्दबाजी में निकलना परेशानी पैदा कर सकता है. दोपहर बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन अत्यधिक आक्रामक रवैया नुकसान कर सकता है.
उपाय: हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: मैरून और हल्का भूरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं