Lucky Color For Rang Panchami 2026: होली के बाद आने वाला रंग पंचमी का त्योहार खास धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है. इस दिन लोग रंगों के साथ खुशियां बांटते हैं और भगवान को भी गुलाल अर्पित करते हैं. मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन देवी-देवता पृथ्वी लोक पर आकर भक्तों के साथ होली खेलते हैं, इसलिए इस दिन आसमान की ओर रंग उड़ाने की परंपरा भी है. इसी कारण इसे देवों की होली भी कहा जाता है. इस साल रंग पंचमी 8 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिष के अनुसार, अगर इस दिन अपनी राशि के अनुसार रंगों का प्रयोग किया जाए तो जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
यह भी पढ़ें:- Rang Panchami Upay 2026: रंग पंचमी पर क्यों मनाई जाती है देवताओं की होली, सही रंगों से पूजा करने पर बरसती है भगवान की कृपा
रंगों का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रंगों का हमारे जीवन और मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. सही रंगों का प्रयोग पॉजीटिव एनर्जी बढ़ाता है और मेंटल पीस भी देता है. इसलिए रंग पंचमी पर अपनी राशि के अनुसार रंगों से होली खेलना शुभ माना जाता है.
राशि के अनुसार कौन सा रंग है शुभ
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए लाल, गुलाबी और नारंगी रंग शुभ माने जाते हैं. ये रंग एनर्जी और साहस बढ़ाने में मदद करते हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक सफेद, सिल्वर और हल्का नीला रंग इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे मेंटल पीस और सुख सुविधाओं में इजाफा होता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए हरा और नीला रंग अच्छा माना जाता है. इससे बुद्धि और इकोनॉमिक कंडिशन बेहतर होती हैं.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए सफेद, क्रीम और सिल्वर रंग शुभ माने जाते हैं. ये रंग इमोशनल बैलेंस और कंसनट्रेशन बढ़ाते हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि वाले गहरा लाल, केसरिया, सुनहरा और गहरा पीला रंग इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे मान सम्मान और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है.
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए हरा और हल्का पीला रंग अच्छा माना जाता है. इससे हेल्थ बढ़ती है और वर्क प्लेस पर तरक्की होती है.
तुला राशि
तुला राशि के लोग सफेद, गुलाबी और आसमानी रंगों का प्रयोग करें. इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहती है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल, मैरून और गहरा नारंगी रंग शुभ होते हैं. इससे बाधाएं दूर होती हैं.
धनु राशि
धनु राशि के लिए पीला, केसरिया और हल्दी वाला रंग शुभ माना जाता है. इससे ज्ञान और भाग्य में वृद्धि होती है.
मकर राशि
मकर राशि के लोग नीला, काला और जामुनी रंग इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे मेहनत का अच्छा फल मिलता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए गहरा नीला और रॉयल ब्लू रंग शुभ माना जाता है. इससे नए अवसर मिलते हैं.
मीन राशि
मीन राशि के जातक पीला, सुनहरा और हल्का लाल रंग इस्तेमाल करें. इससे धन लाभ और खुशहाली बढ़ती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं