विज्ञापन

पुरी नहीं जा पा रहे आप? Delhi-NCR के इन जगन्नाथ मंदिरों में करें रथ यात्रा के दिव्य दर्शन, मिलेगा आस्था का अनोखा अनुभव

Jagannath Temples Guide: अगर आप पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल नहीं हो पाए है तो आप Delhi-NCR के इन जगन्नाथ मंदिरों में रथ यात्रा के दर्शन कर सकते हैं. आप हौजखास, साउथ दिल्ली, नोएडा सेक्टर-34, गुरुग्राम और द्वारका आदि जगन्नाथ मंदिरों में भगवान के दर्शन कर सकते हैं.

पुरी नहीं जा पा रहे आप? Delhi-NCR के इन जगन्नाथ मंदिरों में करें रथ यात्रा के दिव्य दर्शन, मिलेगा आस्था का अनोखा अनुभव
Delhi-NCR के इन जगन्नाथ मंदिरों में करें रथ यात्रा के दर्शन
ndtv

पुरी में हर साल बड़ी ही धूमधाम के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है. उसी परंपरा के साथ आज भी रथ यात्रा निकाली जा रही है. भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को एक साथ विशाल लकड़ी के रथों में विराजमान कर यात्रा निकाली जाती है. इस विशाल यात्रा को देखने के लिए देश-दुनिया से लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पुरी जाते हैं. अगर कोई इस पवित्र यात्रा में शामिल नहीं हो पा रहा है तो Delhi-NCR के इन जगन्नाथ मंदिरों में रथ यात्रा के दर्शन कर सकता है. आइए जानते हैं Delhi-NCR के किन जगहों पर रथ यात्रा निकाली जा रही है.

कब से शुरू होगी रथ यात्रा

यात्रा का शुभारंभ आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया से होता है. यात्रा में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलबद्र और बहन सुबद्रा के तीनों रथों को खींचकर गुंडिया मंदिर ले जानेम का आरंभ होता है. बता दें कि आषाढ़ शुक्ल द्वितीय तिथि 15 जुलाई को 11.50 ए एम से लेकर 16 जुलाई को सुबह 8.52 बजे तक रथ यात्रा चलेगी. इसके अलावा, आषाढ़ शुक्ल दशमी को बहुड़ा यानी वापसी यात्रा के साथ ही खत्म होगी.

हौज खास के मंदिर में विराजमान हैं भगवान जगन्नाथ

भगवान जगन्नाथ के भक्त अगर वो किसी कारण पुरी नहीं जा पाए हैं तो आप दिल्ली-एनसीआर में रथ यात्रा देख सकते हैं. दिल्ली के हौज खास जगन्नाथ मंदिर जरूर जाएं. इस मंदिर में आपको भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की मूर्तियां स्थापित है. इस मंदिर में आने के लिए आपको सबसे पहले हौज खास मेट्रो स्टेशन आना होगा. जब आप यहां पर आ जाएंगे तो ऑटो या रिक्शा लेकर मंदिर पहुंच जाएं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेट्रो स्टेशन से मंदिर की दूरी करीब 5 मिनट की है.

यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2026: जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू, जानें पूरा कार्यक्रम और क्यों निकाली जाती है रथ यात्रा

त्यागराज स्टेडियम के पास करें भगवान के दर्शन

अगर आप साउथ दिल्ली या उसके आसपास के रहने वाले हैं तो आप त्यागराज स्टेडियम, कोटला के पास श्रीजगन्नाथ मंदिर में आ सकते हैं. यह मंदिर दिल्ली एनसीआर के सबसे पुराना मंदिर है. बता दें कि मंदिर INA मेट्रो स्टेशन सिर्फ 1 किमी की दूरी पर है.

नोएडा सेक्टर 34 में करें जगन्नाथ के दर्शन

नोएडा के आस-पास अगर कोई रहन वाला है तो आप श्री जगन्नाथ मंदिर जा सकते हैं. यह मंदिर नोएडा के सेक्टर-34 उदयगिरी-2, जगन्नाथ मंदिर मार्ग के पास है. अगर कोई यहां आना चाहता है तो आप बिना देरी करें ब्लू लाइन से नोएडा सेक्टर-34 जाने वाली मेट्रो पकड़ लें. स्टेशन से इस मंदिर की दूरी सिर्फ 500 मीटर के आसपास है. इसके अलावा, आप 5 मिनट पैदल चलकर या ई-रिक्शा लेकर आसानी से पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Rath Yatra 2026: आखिर कौन हैं गुंडिचा देवी? जिनसे मिलने के लिए हर साल अपने धाम से निकलते हैं भगवान जगन्नाथ

गुरुग्राम में ऐसे करें भगवान जगन्नाथ की पूजा

अगर कोई गुरुग्राम या उसके आसपास करने वाला है तो आप सेक्टर-15 पार्ट-2 के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में भगवान के दर्शन कर सकते हैं. भगवान जगन्नाथ का मंदिर हुडा मार्केट रोड के पास मौजूद है और श्रद्धालुओं के बीच बहुत लोकप्रिय है. साथ ही दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के इफको चौक और मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम सबसे आसान रूट है. इन स्टेशनों से बाहर निकलने के बाद आप ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा या आप टैक्सी की मदद से 10 मिनट में मंदिर पहुंच सकते हैं.

द्वारका में ऐसे करें जगन्नाथ के दर्शन

दिल्ली के द्वारका में भी भगवान जगन्नाथ का मंदिर मौजूद है. अगर कोई द्वारका के आसपास रहता है तो अपने नजदीकी जगन्नाथ मंदिर जाकर रथ यात्रा में शामिल हो सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मंदिर सेक्टर-7, द्वारका, नई दिल्ली प्लॉट नंबर 3, पॉकेट-4 में मौजूद है. इसके अलावा अगर आप नोएडा से आ रहे हैं तो आप ब्लू लाइन से द्वाराक की मेट्रो ले सकते हैं. साथ ही इस मंदिर का नजदीकी स्टेशन द्वारका सेक्टर-9 या द्वारका सेक्टर-10 है.

यह भी पढ़ें: Kark Sankranti 2026: कर्क संक्रांति आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Puri Jagannath, Puri Jagannath Mandir, Puri Jagannath Rath Yatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com