विज्ञापन

बहुड़ा यात्रा से पहले पुरी में 'दक्षिण मोड़ा' रस्म की तैयारियां पूरी, किए गए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम

'दक्षिण मोड़ा' रस्म का खास महत्व होता है. इस रस्म में तीनों रथों को विशेष विधि से घुमाकर बहुड़ा यात्रा के अगले चरण के लिए तैयार किया जाता है.

बहुड़ा यात्रा से पहले पुरी में 'दक्षिण मोड़ा' रस्म की तैयारियां पूरी, किए गए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा से पहले आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण 'दक्षिण मोड़ा' रस्म को लेकर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जबकि रथों के संचालन और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. 

सदियों से चली आ रही परंपरा

जगन्नाथ संस्कृति के जानकार सौम्य रंजन पांडा ने आईएएनएस को बताया, "'दक्षिण मोड़ा' रस्म का धार्मिक और पारंपरिक दृष्टि से विशेष महत्व है. इसके तहत तीनों रथों को विशेष विधि से घुमाकर बहुड़ा यात्रा के अगले चरण के लिए तैयार किया जाता है. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है."

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इंतजाम

इस बीच, पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं. आईजी सत्यजीत नायक ने बताया, 'भगवान बलभद्र, भगवान जगन्नाथ और देवी सुभद्रा के लिए विशेष 'आज्ञामाला' प्राप्त हो चुकी है. तीनों रथों पर इन मालाओं को अर्पित किए जाने के बाद रथ खींचने की प्रक्रिया शुरू होगी. रथों को सुरक्षित तरीके से खींचने में सहायता के लिए करीब 900 पुलिसकर्मियों की विशेष रूप से तैनाती की गई है.'

Latest and Breaking News on NDTV

एडीजीपी सौमेंद्र प्रियदर्शी ने बताया, 'मंडप में श्रद्धालुओं के दर्शन सुबह से जारी हैं और निर्धारित धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान ही उन्हें अस्थायी रूप से रोका जाता है. सुबह की पूजा और भोग के बाद रथों को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी. सबसे पहले देवी सुभद्रा के रथ का 'दक्षिण मोड़ा' किया जाएगा, जिसमें रथ को आगे-पीछे करते हुए लगभग 360 डिग्री तक घुमाया जाता है. इसके बाद अन्य दोनों रथों की भी यही प्रक्रिया पूरी की जाएगी.'

1300-1400 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

उन्होंने बताया, 'इस विशेष रस्म के दौरान 1,300 से 1,400 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहेंगे. इसके अलावा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी. कार्यक्रम में कुछ विलंब हुआ है, लेकिन प्रशासन को विश्वास है कि सभी धार्मिक अनुष्ठान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरे किए जाएंगे.' उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण कुछ घटनाएं हुई थीं, लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और अब अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू कर दिए गए हैं.

श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं पर ध्यान

पुरी के कलेक्टर दिव्य ज्योति परिडा ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस और रथ संचालन की तकनीकी टीम पूरी तरह तैयार है. उन्होंने बताया, 'श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा सेवाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है. भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से 'दक्षिण मोड़ा' रस्म और बहुड़ा यात्रा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न होगी.'

यह भी पढ़ें: Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, बनी रहेगी महादेव की कृपा

यह भी पढ़ें: Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा कब है, 28 या 29 जुलाई? यहां जानें सही तिथि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jagannath Rath Yatra 2026, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com