विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2018

डेरा बाबा नानक विकास प्राधिकरण के लिए प्रस्ताव पारित

पंजाब कैबिनेट ने डेरा बाबा नानक कस्बे और उसके आस-पास के इलाके को विकसित करने तथा सुंदर बनाने हेतु डेरा बाबा नानक विकास प्राधिकरण के गठन के लिए एक विशेष प्रस्ताव पारित किया.

डेरा बाबा नानक विकास प्राधिकरण के लिए प्रस्ताव पारित
नई दिल्ली: पंजाब कैबिनेट ने डेरा बाबा नानक कस्बे और उसके आस-पास के इलाके को विकसित करने तथा सुंदर बनाने हेतु डेरा बाबा नानक विकास प्राधिकरण के गठन के लिए एक विशेष प्रस्ताव पारित किया. यह निर्णय सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की 550वीं जयंती से पहले लिया गया. 550वीं जयंती अगले साल नवंबर में होगी और साल भर चलने वाले जश्न की शुरुआत सरकार द्वारा 23 नवंबर को गुरुपर्व से कर दी गई है. 

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में इस मौके पर करतारपुर गलियारे के खुलने को एक ऐतिहासिक कदम के रूप में इसका स्वागत किया गया.

मुख्यमंत्री इस ऐतिहासिक मौके के दौरान इलाके में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए बुनियादी सुविधाओं को उन्नत बनाने के लिए पहले ही कई विकास परियोजनाओं की घोषणा कर चुके हैं.

पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा में हजारों श्रद्धालुओं के जाने की संभावना है, जिसके कारण आगामी वर्षों में बुनियादी सुविधाओं, परिवहन, होटल, दुकानें, रेस्तरां और संबंधित गतिविधियों के लिहाज से डेरा बाबा नानक इलाके में बहुत से विकास कार्य किए जाने की उम्मीद है.

सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां कहा, "कैबिनेट ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के लगातार प्रयासों की सराहना की, जिसके कारण गलियारे को खोलने ऐतिहासिक निर्णय लिया जा सका.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dera Baba Nanak, Dera Baba Nanak Development Authority
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com