विज्ञापन

Palmistry: कलाई पर मणिबंध रेखा के पास तिल है तो क्या होता है? जानें धन, सफलता और भाग्य से जुड़ा संकेत

Mole on the Wrist Line: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, मणिबंध रेखा के पास तिल शुभ माना जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि यह धन, करियर, पैतृक संपत्ति और सफलता से जुड़ा संकेत है.

Palmistry: कलाई पर मणिबंध रेखा के पास तिल है तो क्या होता है? जानें धन, सफलता और भाग्य से जुड़ा संकेत
कलाई पर तिल होना हस्तरेखा शास्त्र में शुभ संकेत
ndtv

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली और कलाई पर बने निशानों को अलग-अलग संकेतों से जोड़कर देखा जाता है. इसी तरह कलाई पर मणिबंध रेखा के पास मौजूद तिल को भी खास माना जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस जगह तिल वाले लोगों के जीवन में धन, सफलता और तरक्की के अच्छे योग माने जाते हैं.

मणिबंध रेखा के पास तिल क्यों माना जाता है शुभ

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि मणिबंध रेखा कलाई के पास होती है. इसके आसपास तिल होना हस्तरेखा शास्त्र में शुभ संकेत मानाा जाता है. ऐसी मान्यता है कि ऐसा निशान व्यक्ति के भाग्य को मजबूत करता है और जीवन में स्थिरता व उन्नति के अवसर बढ़ाता है.

अचानक मिल सकता है लाभ

आचार्य ने बताया कि इस तिल को अचानक मिलने वाले लाभ से भी जोड़कर देखा जाता है. ऐसे लोगों को करियर, पढ़ाई या कारोबार में अप्रत्याशित अवसरर मिल सकते हैं. मेहनत के साथ किस्मत का साथ मिलने से सफलता का रास्ता आसान होने की बात कही जाती है.

यह भी पढ़ें:  Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त... कब बांधें राखी? भद्रा और चंद्र ग्रहण के बीच ऐसे दूर करें कंफ्यूजन

जीवनसाथी और करियर में मिल सकता है साथ

उन्होंने बताया कि हस्तरेखा की मान्यताओं के अनुसार, इस तिल वाले लोगों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने के योग माने जाते हैं. रिश्तों में समझ और सहयोग बनाा रह सकता है. शिक्षा और करियर में भी सही अवसर मिलने की संभावना बताईई जाती है.

पैतृक संपत्ति से लाभ की बन रही संभावना

आचार्य ने बताया कि मणिबंध के पास तिल को पैतृक संपत्ति से लाभ का संकेत भी माना जाता है. परिवार से मिली संपत्ति या आर्थिक सहयोगग जीवन में मजबूती ला सकता है. हालांकि, किसी संपत्ति विवाद में जीत की गारंटी केवल तिल के आधार पर नहीं मानी जा सकती है.

मेहनत के साथ भाग्य का साथ जरूरी

उन्होंने बताया कि हस्तरेखा शास्त्र की मान्यताओं में यह तिल धन, सुख और सफलता का शुभ संकेत माना जाता है. हालांकि, केवल किसी निशान के भरोसे सफलता हासिल नहीं होती है. सही दिशा में मेहनत, समझदारी और लगातार प्रयास भी उतने ही जरूरी हैं.

यह भी पढ़ें:  September 2026 Vrat Tyohar: गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी से लेकर पितृ पक्ष तक, सितंबर के महीने में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palmistry, Palmistry Lines, Mole Astrology
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com