विज्ञापन

Bada Mangal 2026: जेठ महीने के पहले मंगल पर सिंदूर से दूर होंगे दुख और मोतीचूर से पूरी होगी मनोकामना, जानें कैसे?

Bada Mangal Ka Mahaupay: हिंदू धर्म में हनुमान जी की पूजा सभी संकटों को दूर करे सुख-सौभाग्य दिलाने वाली मानी गई है. राम भक्त हनुमान की पूजा के लिए जिस जेठ महीने का मंगल को सबसे अधिक पुण्यदायी माना गया है, वह कल पड़ेगा. बड़ा मंगल के दिन आखिर किस पूजा से पूरी होगी आपकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें ये लेख. 

Bada Mangal 2026: जेठ महीने के पहले मंगल पर सिंदूर से दूर होंगे दुख और मोतीचूर से पूरी होगी मनोकामना, जानें कैसे?
Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल पर किस पूजा से प्रसन्न होंगे हनुमान?
NDTV

Bada Mangal 2026 Worship Remedies: सनातन परंपरा में हनुमान जी की साधना सभी सकंटों को दूर करके सुख-सौभाग्य की वर्षा कराने वाली मानी गई है. हिंदू मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति मंगलवार के दिन तन और मन से पवित्र होकर सच्चे मन से हनुमत साधना करता है, उस साधक के सभी संकट हनुमान जी हर लेते हैं. जिस मंगलवार के दिन हनुमत कृपा बरसती है, उसका महत्व तब और बढ़ जाता है, जब ज्येष्ठ मास में पड़ता है. साल 2026 का पहला मंगल 5 मई 2026 को पड़ेगा. ऐसे में इस दिन महाबली हनुमान को प्रसन्न करने के लिए किस विधि से पूजा करनी चाहिए, आइए इसे विस्तार से जानते हैं. 

बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा कैसे करें? 

Latest and Breaking News on NDTV

बड़ा मंगल वाले दिन प्रात:काल सूर्योदय से पहले उठें और स्नान-ध्यान करके बजरंगी की पूजा और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद अगर संभव हो तो लाल रंग के कपड़े धारण करें और लाल रंग के आसन पर बैठकर बजरंगबली की पूजा विधि-विधान से करें. बड़ा मंगल पर हनुमान जी की प्रिय चीजें जैसे लाल रंग का पुष्प, लाल कपड़े, गुड़-चना, मोतीचूर का लड्डू, बूंदी, लाल सिंदूर, चमेली का तेल आदि अपने सामर्थ्य के अनुसार चढ़ाएं. इसके बाद राम भक्त हनुमान जी का उनकी चालीसा, बजरंग बाण अथवा सुंदरकांड आदि का पाठ करें. पूजा के अंत में हनुमान जी की आरती करके अपनी मनोकामना हनुमान जी से कहें. ​अंत सभी को प्रसाद बांटकर स्वयं भी ग्रहण करें. 

बड़ा मंगल पर किस चीज का लगाएं भोग?

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू मान्यता के अनुसार हनुमान जी की पूजा में मोतीचूर या बेसन का लड्डू, इमरती आदि चढ़ाना शुभ माना गया है. इसके अलावा गुड़ और चना तथा इन सभी चीजों के साथ तुलसी पत्र चढ़ाना अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना गया है. 

पान से हनुमान करेंगे कल्याण 

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू धर्म में पान को अत्यंत ही शुभ माना गया है. मान्यता है कि यदि हनुमान जी की पूजा में बड़ा मंगल वाले दिन मीठा पान चढ़ाया जाए तो वे शीघ्र ही प्रसन्न होकर अपने भक्त को सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करते हैं. 

क्यों करनी चाहिए दक्षिणमुखी हनुमान की पूजा?

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू मान्यता के अनुसार बड़ा मंगल वाले दिन दक्षिणमुखी हनुमान जी का दर्शन और पूजन करना अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना गया है. ऐसे में यदि आपके आस-पास कोई ऐसा हनुमत धाम है तो आपको वहां पर जाकर दक्षिणमुखी हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. मान्यता है कि बजरंगबली ने अपनी शक्ति का सबसे ज्याद प्रदर्शन दक्षिण दिशा में ही किया था, ऐसे उनकी दक्षिणमुखी प्रतिमा की पूजा शीघ्र ही फलदायी होती है. 

Goodluck Sign: अच्छे दिन आने से पहले किस्मत कुछ ऐसे देती है दस्तक, जानें गुडलक से जुड़े 7 संकेत

किस पाठ से पूरी होगी मनोकामना?

हनुमान जी की पूजा में रामचरितमानस के श्री सुंदरकांड का पाठ का बड़ा महत्व माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति बड़ा मंगल या फिर अन्य किसी मंगलवार और शनिवार के दिन इसका पाठ करता है, हनुमत उसकी मनोकामना शीघ्र ही पूरी करते हैं. इनके अलावा बड़ा मंगल पर चालीसा का सात बार और बजरंग बाण का एक बार किया जाने वाला पाठ सभी संकटों को हरने वाला है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com