अमरनाथ धाम के तीर्थयात्रियों को अब मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

अमरनाथ धाम के तीर्थयात्रियों को अब मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

फाइल फोटो

विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ धाम के तीर्थयात्रियों को इस यात्रा से जुड़ी मौसम की अब सटीक जानकारी मिलेगी। यह तीर्थयात्रा आगामी दो जुलाई से शुरू होगी।
 
तीर्थयात्रियों को यात्रा संबंधी सटीक जानकारी मुहैया कराने लिए यात्रा रूट पर अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे। यह उपकरण हर एक घंटे पूर्व की जानकारी देगी, जिसे सभी कैंप निदेशकों के माध्यम से तीर्थयात्रियों तक पहुंचाया जाएगा।
 
स्थापित किए जाएंगे उन्नत मौसम उपकरण...
ये उन्नत मौसम उपकरण बालटाल और पहलगाम के पारंपरिक रूट पर स्थित कैंपों में स्थापित किए जाएंगे। श्रीनगर स्थित मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि यात्रा से पूर्व विभिन्न स्थानों पर आधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे।
 
उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा की गति अधिकांश मौसम पर निर्भर रहती है। इससे तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
 
इन स्थानों पर होंगे आटोमैटिक वैदर स्टेशन...
मौसम विभाग की ओर से बालटाल, शेषनाग, चंदनबाड़ी, पहलगाम और पवित्र गुफा के पास आटोमैटिक वैदर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
 
यह स्टेशन निरंतर मौसम संबंधी जानकारी कंट्रोल रूम और मुख्य कैंपों तक भेजेंगे। इन उपकरणों की खासियत यह है कि यह किसी भी मौसम में चलने में सक्षम हैं और यह खुद ही चार्ज होते हैं।
 
खराब मौसम में रोक दी जाएगी यात्रा...
कंट्रोल रूट को प्राप्त संपूर्ण जानकारी एसएमएस और अन्य दूसरे संचार माध्यमों से कैंप के निदेशकों के पास भेजी जाएगी। यह व्यवस्था आधार शिविर भगवती नगर जम्मू सहित अन्य स्थानों पर भी रहेगी।
 
इससे यात्री मौसम के हिसाब से ही सारी तैयारी करके आगे बढ़ेंगे। हर रोज जारी हुई एडवाइजरी के मुताबिक ही तीर्थयात्री को आगे भेजा जाएगा। मौसम के अधिक खराब रहने की सूरत में चेतावनी जारी करके यात्रा को बंद किया जा सकता है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com