- नौतपा के दौरान होती है इन देवताओं की पूजा.
- नौतपा की अवधि में किए जाते हैं ये काम.
- नौतपा के दौरान सूर्य करता है रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश.
Nautapa 2022: हिंदी कैलेंडर के मुताबिक अभी ज्येष्ठ मास चल रहा है और 25 मई, 2022 को सूर्य का रोहिणी नक्षत्र (Rohini Nakshatra) में प्रवेश होगा. सूर्य (Surya) के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा (Nautapa) शरू हो जाएगा. नौतपा (Nautapa) में गर्मी बहुत अधिक रहती है. इसलिए इस दौरान सेहत का खास ख्याल रखा जाता है. खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नौतपा (Nautapa 2022) धार्मिक कार्यों के लिए भी खास माना गया है. इस दौरान दान को खास महत्व दिया जाता है. आइए जानते हैं कि नौतपा के दौरान क्या करना अच्छा माना गया है.
नौतपा का ज्योतिष में है खास महत्व
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नौतपा के दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में संचरण करते हैं. कहा जाता है कि जब सूर्य इस नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो नौतपा आरंभ हो जाता है. ज्योतिषीय मान्यता है कि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से सूर्य का प्रभाव बढ़ जाता है, जिस कारण गर्मी अधिक रहती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: AI की अंधी दौड़ को दिशा देगा नया भारत! देखें वर्ल्ड समिट NDTV India पर -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये हैं नौतपा से जुड़ी मान्यताएं
नौतपा को लेकर मान्यताएं हैं कि इस दौरान गर्मी अधिक रहती है. साथ ही बारिश होने की भी संभावना अधिक रहती है. रहा जाता है कि जितनी ज्यादा रोहिणी तपती है, उतनी अधिक वर्षा होती है. मान्यता यह भी है कि अगर नौतपा के दौरान अधिक बारिश हो जाए तो वर्षा ऋतु में सामान्य से कम बारिश होती है.
नौतपा के दौरान की जाती है इन देवताओं की उपासना
धार्मिक मान्यता के मुताबिक नौतपा के दौरान सूर्योदय से पहले उठना अच्छा है. ऐसे में लोग सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करते हैं, जिसे शुभ माना जाता है. भगवान सूर्य को जल अर्पित करते वक्त ओम् सूर्याय नमः का जाप करना अच्छा माना गया है. भगवान सूर्य को जल अर्पित करने के लिए तांबे के पात्र का इस्तेमाल करना शुभ माना गया है. इसके अलावा नौतपा के दौरान भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान श्रीकृष्ण को ठंढ़ा जल अर्पित करना अच्छा माना जाता है. साथ भी भगवान को चंदन अर्पित करने की भी परंपरा है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
वाराणसी : ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मंदिर मामले में कल हो सकता है सर्वे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं