विज्ञापन

नमक के पानी से पोछा लगाने का क्या है सही तरीका, वास्तु का जान लें ये नियम, ऐसे करें इस्तेमाल

Namak Vastu Tips: वास्तु मान्यता के अनुसार नमक का पोछा घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने में मदद कर सकता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, सेंधा या समुद्री नमक को पानी में उबालकर ठंडा करें और फिर पोछा लगाएं. बचा पानी घर के बाहर बहाएं.

नमक के पानी से पोछा लगाने का क्या है सही तरीका, वास्तु का जान लें ये नियम, ऐसे करें इस्तेमाल
नमक के पानी से पोछा लगाने का क्या है सही तरीका
ndtv

घर की साफ-सफाई को वास्तु शास्त्र में भी महत्वपूर्ण माना जाता है. यही वजह है कि कई लोग फर्श साफ करने के लिए पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाते हैं. हालांकि, वास्तु मान्यता के अनुसार सिर्फ बाल्टी के पानी में नमक डाल देना ही पर्याप्त नहीं माना जाता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, नमक के पानी का इस्तेमाल करने के लिए एक खास तरीका अपनाने की सलाह दी जाती है. इससे घर के वातावरण को सकारात्मक बनाए रखने की कामना की जाती है.

वास्तु में नमक को क्यों माना जाता है खास?

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, वास्तु मान्यताओं में नमक को नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष से जुड़ी तरंगों को सोखने वाला माना जाता है. इसी वजह से घर की सफाई में नमक के इस्तेमाल की परंपरा है. साथ ही घर को साफ और व्यवस्थित रखना भी जरूरी माना जाता है क्योंकि गंदगी और अव्यवस्था को नकारात्मक वातावरण से जोड़कर देखा जाता है.

नमक का पोछा लगाने का सही तरीका

आचार्य के अनुसार, पोछा लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाले पानी में सीधे नमक डालने के बजाय पहले खड़ा समुद्री नमक या सेंधा नमक डालें. इसके बाद पानी और नमक को एक साथ अच्छी तरह उबालें. ध्यान रखें कि नमक पानी में पूरी तरह घुल जाए. इसके बाद पानी को प्राकृतिक तरीके से सामान्य तापमान तक ठंडा होने दें.

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में कितनी सीढ़ियां होनी चाहिए? वास्तु में बताया गया है खास फॉर्मूला, जानें इंद्र-यम-राज का नियम

ठंडा होने के बाद ही लगाएं पोछा

वास्तु मान्यता के अनुसार, नमक का पानी पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही इससे घर में पोछा लगाना चाहिए. आचार्य मदन मोहन का कहना है कि इस तरीके को अपनाने से नमक के पानी के इस्तेमाल से जुड़े वास्तु लाभ प्राप्त करने की मान्यता है. हालांकि, यह धार्मिक और वास्तु मान्यता है इसका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

पोछे का बचा पानी कहां डालें

पोछा लगाने के बाद बचे हुए नमक के पानी को घर के अंदर रखने से बचने की सलाह दी जाती है. आचार्य के अनुसार, इसे बाथरूम में डालने के बजाय घर के बाहर किसी नाली में बहा देना बेहतर माना जाता है. वास्तु मान्यता में ऐसा करने से सफाई के बाद निकला पानी दोबारा घर के वातावरण का हिस्सा नहीं बनता है.

ये भी पढ़ें- DIY Duck Planter: पुराने कपड़ों से बनाएं खूबसूरत बत्तख वाला गमला, कम खर्च में मिलेगा गार्डन को खूबसूरत लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Namak, Vastu Tips, Vastu Tips For Money
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com