विज्ञापन

Vastu Tips: घर में कितनी सीढ़ियां होनी चाहिए? वास्तु में बताया गया है खास फॉर्मूला, जानें इंद्र-यम-राज का नियम

Vastu Tips For Stairs: वास्तु मान्यताओं के अनुसार घर की सीढ़ियों की संख्या का खास महत्व माना जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि 3 से भाग देने पर 2 शेष देने वाली संख्याएं शुभ मानी जाती हैं. सीढ़ियां गिनने और शून्य वाली संख्या से जुड़े नियम भी जानें.

Vastu Tips: घर में कितनी सीढ़ियां होनी चाहिए? वास्तु में बताया गया है खास फॉर्मूला, जानें इंद्र-यम-राज का नियम
वास्तु मान्यताओं के अनुसार घर की सीढ़ियों की संख्या का क्या है खास महत्व
ndtv

घर बनाते समय वास्तु के कई नियमों का ध्यान रखने की परंपरा है. इन्हीं में सीढ़ियों की संख्या भी शामिल है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार सीढ़ियों की संख्या का घर की सकारात्मकता और तरक्की से संबंध माना जाता है. यही वजह है कि कई लोग सीढ़ियों की संख्या तय करते समय 5, 8, 11, 14 जैसी संख्याओं को प्राथमिकता देते हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इसके पीछे वास्तु में बताया गया इंद्र,यम और राज का गणित काम करता है.

क्या है इंद्र-यम-राज का नियम

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों की संख्या तय करने के लिए इंद्र, यम और राज के क्रम का उल्लेख मिलता है. इस गणना में ऐसी संख्याओं को शुभ माना जाता है जिन्हें 3 से भाग देने पर 2 शेष बचता है. इसी क्रम में 5, 8, 11, 14, 17, 20, 23, 26 और 29 जैसी संख्याएं आती हैं. इस नियम से जुड़ी व्याख्याओं का संदर्भ मानसार और विश्वकर्मा प्रकाश जैसे वास्तु ग्रंथों में भी बतााया जाता है.

इंद्र, यम और राज का क्या मतलब है

वास्तु मान्यताओं में इंद्र को ऐश्वर्य और समृद्धि से जोड़ा जाता है. वहीं यम को क्षय और रुकावट का प्रतीक माना गया है. राज को स्थिरता और सफलता से जोड़कर देखा जाता है. सीढ़ियों की संख्या की गणना में इन्हीं तीन चरणों के क्रम को आाधार माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2026: अक्टूबर में कब है पहला प्रदोष व्रत? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

सीढ़ियां गिनते समय इस बात का रखें ध्यान

सीढ़ियों की संख्या गिनते समय एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए. आचार्य के मुताबिक, केवल पैरों के नीचे आने वाले स्टेप्स को गिनना ही पर्याप्त नहीं माना जाता है. एक मंजिल के फर्श से दूसरी मंजिल के फर्श तक जाने वाले राइजर यानी ऊंचाई वाले हिस्सों को गणनाा में शामिल किया जाता है. लैंडिंग तक पहुंचाने वाला राइजर भी इसमें शामिल माना जााता है.

क्या 20 सीढ़ियां मानी जाती हैं अशुभ?

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, वास्तु मान्यताओं में सीढ़ियों की संख्या 10, 20 या शून्य पर खत्म होने वाली संख्या रखने से बचने की सलाह दी जााती है. ऐसी संख्या को ऊर्जा के ठहराव से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इससे घर में तरक्की और सौभाग्य में रुकावट आ सकती है.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal 30 September 2026: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vastu Tips For Stairs, Vastu Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com