Leo Horoscope Today 17 September 2026, Singh Rashi ka Rashifal: आज चंद्रमा आपकी राशि से चौथे भाव में रहेगा.चौथा भाव घर, सुख-सुविधा, माता, वाहन, संपत्ति और मानसिक स्थिरता से जुड़ा है.आज मन का ध्यान बाहरी उपलब्धियों से हटकर निजी जीवन और घर से संबंधित विषयों पर अधिक जा सकता है.घर में किसी वस्तु की मरम्मत, बदलाव या व्यवस्था को लेकर खर्च सामने आ सकता है.आज आप घर में रहना ज्यादा पसंद करेंगे.
मां के साथ आत्मीयता बढ़ेगी. मां की सलाह को मानना लाभकारी रहेगा. परिवार में किसी पुराने विषय को लेकर मन में दबा हुआ असंतोष सामने आ सकता है. आपकी बात में दम हो सकता है, लेकिन उसे अधिकारपूर्वक रखने से माहौल बिगड़ सकता है.माता या घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की भावनाओं को अनदेखा न करें.परिवार के किसी व्यक्ति के व्यवहार को लेकर मन में गलतफहमी बने तो चुपचाप निष्कर्ष निकालने के बजाय बात स्पष्ट करना बेहतर रहेगा।
चंद्रमा की दृष्टि आपके दसवें भाव पर पड़ रही है.इसलिए निजी जीवन की उलझनों का असर कामकाज पर पड़ने की संभावना रहेगी.कार्यालय में मन पूरी तरह न लगने से महत्वपूर्ण काम पीछे छूट सकते हैं. व्यवसाय करने वालों को घर से जुड़ी चिंता के बीच कारोबारी निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
कोशिश करें कि व्यक्तिगत तनाव को पेशेवर बातचीत में न आने दें.यदि नौकरी बदलने या व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन करने का विचार चल रहा है तो केवल वर्तमान असंतोष के आधार पर फैसला न लें.आज मन कुछ बातों को लेकर अधिक संवेदनशील रह सकता है.
वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें और घर की बिजली, पानी या उपकरणों से संबंधित छोटी खराबी को टालें नहीं.आराम की कमी से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करते समय ॐ आदित्याय नमः का 21 बार जाप करें.किसी वृद्ध व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोजन कराएं या भोजन सामग्री दें।
शुभ रंग: सुनहरा पीला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं