Tanning Removal Facepack: धूप, पॉल्यूशन और धूल-मिट्टी से चेहरे पर टैनिंग की समस्या होना आम बात है. टैनिंग की वजह से त्वचा की नेचुरल चमक खोने लगती है और चेहरा फीका नजर आने लगता है. इससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनसे कभी-कभी मन मुताबिक नतीजा देखने को नहीं मिलता है. साथ ही कुछ लोग पार्लर में जाकर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी करवाते हैं. अगर आप भी टैनिंग की समस्या से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. आप महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की जगह घर में मौजूद प्राकृतिक चीजों से बने कुछ आसान फेस पैक आजमा सकते हैं. इन देसी फेस पैक से ने केवल चेहरे पर निखार आएगा, बल्कि स्किन भी फ्रेश हो जाएगी.
1. दूध, बेसन और हल्दी फेस पैक
इस फेस पैक को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन लें और उसमें 1 चुटकी हल्दी डालें. अब इन दोनों चीजों में धीरे-धीरे दूध डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेंं. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें. जब ये फेस पैक सूख जाए तो पानी से हल्के हाथों की मदद से फेसवॉश करें. इससे त्वचा की टैनिंग धीरे-धीरे साफ होगी और निखार आएगा.
2. आलू और नींबू का फेस पैक
इस फेस पैक के लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच आलू का रस लें. आलू का रस बनाने के लिए आप आलू को कद्दूकस करें और फिर उसको निचोड़ लें. अब आलू के रस में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं. दोनों को अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर इसकीी एक लेयर लगा लें. 20-30 मिनट बाद अपने फेस को वॉश कर लें और मॉइस्चराइजर लगा लें. ध्यान रहे कि सेंसिटिव स्किन पर इस फेस पैक को अजमाने से बचें.

3. टमाटर और दही से बनाएं फेस पैक
इस फेस पैक के लिए आप एक टमाटर का गूदा निकाल लें. फिर एक चम्मच गूदा लें और और एक चम्मच दही मिला दें. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और चेहेर पर लगाएं. फिर साफ पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें. इस फेस पैक केे नियमित इस्तेमाल से स्किन की टैनिंग दूर होती है और सॉफ्टनेस आती है.
इन बातों का रखें ध्यान
- किसी भी फेस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.
- नींबू वाले फेस पैक को इस्तेमाल करने के बाद धूप में जान से बचें.
- सभी फेसपैक को लगाने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.
यह भी पढ़ें: रूखे और बेजान हो गए हैं बाल? किचन में रखे इस मसाले से बनाकर लगाएं हेयर मास्क, लौटेगी खोई हुई चमक
यह भी पढ़ें: बची हुई कॉफी से चेहरे और बॉडी के लिए ऐसे बनाएं नेचुरल स्क्रब, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं