- पूर्णिमा पर आज रात दिखेगा सुपरमून का खूबसूरत नजारा.
- गुरु पूर्णिमा पर सुपरमून का होगा दीदार.
- आज रात चांद का दिखेगा दिलचस्प नजारा.
Supermoon 2022: आषाढ़ मास की पूर्णिमा 13 जुलाई 2022 को यानी आज है. आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) मनाई जाती है. खगोलीय घटनाक्रम के दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. दरअसल गुरु पूर्णिमा पर आज 2022 का सबसे बड़ा चांद नजर आएगा. आज सूपरमून (Supermoon) देखा जा सकता है. खगोल शास्त्रियों के अनुसार, जब चंद्रमा (Moon), धरती (Earth) के सबसे नजदीक होता है तो सुपरमून (Supermoon) नजर आता है. आमतौर पर पूर्णिमा (Full Moon) के दिन चांद की चांदनी खूबसूरत नजर आती है. लेकिन आज चांद अन्य दिनों की अपेक्षा बड़ा, चमकीला और गुलाबी नजर आने वाला है. आइए जानते है आज नजर आने वाले सुपरमून के बारे में सबकुछ.
कब दिखेगा सुपरमून | When will the supermoon be visible
13 जुलाई 2022 को आषाढ़ पूर्णिमा (Ashadh Purnima 2022) के दिन धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम हो जाएगी. ऐसे में धरती से चंद्रमा की दूरी महज 357,264 किलोमीटर रहेगी. सुपरमून (Supermoon) इस साल 13 जुलाई को रात तकरीबन 12 बजकर 07 मिनट पर नजर आ सकता है. वहीं अगले साल सुपरमून का नजारा 3 जुलाई 2023 को दिखाई देगा. खगोलविदों के मुताबिक, सुपरमून के दौरान तटीय इलाके में तूफान आ सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Ashadha Purnima 2022: आषाढ़ पूर्णिमा व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय
सुपरमून खुली आंखों से देखना होगा कठिन | Supermoon will be difficult to see with open eyes
13 जुलाई, 2022 को आधी रात के कुछ देर बाद सुपरमून (Supermoon) नजर आएगा. जिसे 2-3 घंटों तक देखा जा सकता है. सुपरमून (Supermoon) के दौरान परछाई की स्ट्रिप काफी पतली दिखाई देगी. इसलिए खुली आंखों से इसको देखना थोड़ा कठिन होगा.
सुपरमून क्या होता है | what is a supermoon
सुपरमुन (Supermoon) के दौरान चांद्र अपने वास्तविक आकार से अधिक बड़ा और चमकीला दिखाई देता है. इसके अलावा सुपरमून के दौरान चांद का रंग भी हल्का गुलाबी नजर आता है. खगोलविदों की मानें तो ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी बहुत कम हो जाती है. जिस कारण चांद देखने में धरती के करीब नजर आता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
सन टैनिंग को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं