Ashadha Purnima 2022: प्रत्येक साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा का व्रत (Ashadha Purnima Vrat) रखा जाता है. हिंदू धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा (Ashadha Purnima) का बेहद खास महत्व है. दरअसल इस दिन गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2022) भी मनाई जाती है. इस दिन गुरु महाराज की विशेष पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है. साथ ही इस दिन महर्षि वेद व्यास का भी जन्म हुआ था, इसलिए आषाढ़ पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा (Vyas Purnima) के रूप में भी मनाई जाती है. इस दिन स्नान और दान का खास महत्व है. आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.
आषाढ़ पूर्णिमा 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त | Ashadha Purnima 2022 Shubh Muhurat
पंचाग के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा (Ashadha Purnima) तिथि का आरंभ 13 जुलाई यानी आज सुबह 4 बजकर 01 मिनट से हुआ है. वहीं पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 14 जुलाई, गुरुवार को देर रात 12 बजकर 06 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान 13 जुलाई को यानी आज किया जाएगा. इसके अलावा आषाढ़ पूर्णिमा (Ashadha Purnima) के दिन चंद्रोदय (Moon Timing) का समय 13 जुलाई को रात 8 बजकर 59 मिनट पर है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आषाढ़ पूर्णिमा व्रत 2022 पूजा-विधि | Ashadha Purnima 2022 Vrat Puja Vidhi
आषाढ़ पूर्णिमा (Ashadha Purnima) के दिन सुबह उठकर शौच आदि से निवृत होकर स्नान किया जाता है. अगर गंगा नदी में स्नान करने का संयोग बने तो और भी बेहतर होता है. अगर किसी कारण से गंगा स्नान (Ganga Snan) का संयोग ना बनें तो इस दिन नहाने वाले जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें. स्नाने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र पहनें. इसके बाद पूजा स्थान पर ईष्ट देव की पूजा के साथ-साथ भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की भी पूजा करें. भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी को फूल, सिंदूर और माला अर्पित करें. भगवान विष्णु को पीला चंदन अर्पित करना अच्छा होता है. इसके बाद भगवान को मिठाई का भोग लगाएं. फिर धूप, दीप जलाकर सत्यनारायण भगवान की कथा का पाठ करें. पूजन के अंत में आरती करने के पश्चात् प्रसाद ग्रहण करें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
सन टैनिंग को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं