Karwa Chauth 2024: सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ (karwa chauth vrat) का व्रत रखती हैं. यह परंपरा युगों से चली आ रही है. साल में बहुत से ऐसे व्रत हैं, जो सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए रखती हैं, जिसमें से करवा चौथ भी प्रमुख है. यह कार्तिक माह के (karwa chauth vrat ka shubh muhurat) कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने परिवार की सलामती, सुख, समृद्धि और पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद को देखकर पूजा करने के उपरांत व्रत को पूरा करती हैं. करवा चौथ (karwa chauth vrat kaise kare) 20 अक्टूबर 2024, रविवार को मनाया जाएगा. लेकिन इस व्रत को रखते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, आइए जानते हैं.
फिटकरी का ये उपाय पुरानी से पुरानी झाईं को कर सकता है साफ, यहां जानिए नुस्खा
सरगी का वक्त: करवा चौथ के व्रत में सरगी का बहुत महत्व होता है. सास बहू को सरगी देती है. सरगी में फल, मिठाइयां, कपड़े, सिंगार के समान होते हैं. सुहागिन महिलाएं करवा चौथ वाले दिन सुबह उठकर स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें और अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, उसके बाद सरगी ग्रहण करके निर्जला व्रत शुरू करें.
सोलह श्रृंगार: नवविवाहिता के लिए करवा चौथ का पहला व्रत बहुत जरूरी होता है. करवा चौथ वाले दिन विवाहित महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए और पूजा में भी मां पार्वती के लिए सोलह श्रृंगार अर्पित करना चाहिए. व्रत करने वाली महिलाओं को इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना चाहिए. इसके अलावा हाथों में मेहंदी जरूर लगानी चाहिए. इस दिन लाल जोड़ा पहनना और सोलह श्रृंगार करना बहुत ही शुभ माना जाता है.
बेटी को बाया दें: सास जैसे अपनी बहू को सरगी देती है, ठीक उसी तरह महिलाओं के मायके से भी मिठाइयां कपड़े और बहुत सारे उपहार आते हैं, जिनको बाया कहते हैं.
व्रत खोलने की विधि: शाम के वक्त जब आसमान में चांद दिखने लगता है तो चंद्रमा की पूरे विधि-विधान से पूजा करने के बाद ही व्रत का पारण करना चाहिए. चंद्रमा की पूजा करने के बाद पहले अपने पति के हाथों से पानी पीना चाहिए फिर प्रसाद खाना चाहिए और उसके बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए.
पूजा मुहूर्त- शाम 05.46 - रात 07.09
चांद निकलने का समय- रात 07.54
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं