विज्ञापन

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी का व्रत आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकदाशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त 29 मार्च को सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी का व्रत आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
Kamada Ekadashi Vrat Puja Vidhi Shubh Muhurat
file photo

Kamada Ekadashi 2026: हिन्दू धर्म में हर एकादशी तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है, जिसे नए हिंदू वर्ष की पहली एकादशी भी कहा जाता है. यह दिन भगवान विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि यह व्रत सभी पापों को धोकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करता है. चलिए आपको बताते हैं कामदा एकादशी व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त...

यह भी पढ़ें:- Kamada Ekadashi Vrat Katha: आज रखा जाएगा कामदा एकादशी व्रत, पढ़ें कामदा एकादशी व्रत संपूर्ण कथा

कामदा एकादशी शुभ मुहूर्त

कामदा एकदाशी पर श्री हरि की पूजा करने का विधान है. ऐसे में इस बार पूजा का शुभ मुहूर्त 29 मार्च को सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में भी पूजा करना फलदायी माना जाता है.

कामदा एकादशी पर इन मंत्रों का करें जप

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
ॐ नारायणाय नमः
ॐ हूं विष्णवे नमः
ॐ नमो नारायण
श्री मन नारायण नारायण हरि हरि
ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्

कामदा एकादशी पूजा विधि

जल्दी उठें और स्नान करें- ब्रह्म मुहूर्त में उठकर घर की सफाई करें और स्नान के बाद स्वच्छ पीले कपड़े पहनें

व्रत का संकल्प- हाथ में जल, तिल और फूल लेकर व्रत करने का संकल्प लें

भगवान विष्णु की पूजा- भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर को पीले वस्त्र पर स्थापित करें. उन्हें हल्दी, चंदन, पीले फूल और विशेष रूप से तुलसी दल अर्पित करें

भोग लगाएं- भगवान विष्णु को पीले फलों, मिठाई, और मखाने की खीर का भोग लगाएं. भोग में तुलसी के पत्ते जरूर डालें

पूजा सामग्री- पूजा में धूप, दीप, घी का दीपक, अक्षत (चावल) और सुपारी का उपयोग करें

तुलसी की पूजा- विष्णु जी को तुलसी प्रिय है, इसलिए शाम के समय तुलसी के पौधे के पास भी घी का दीपक जलाएं

कामदा एकादशी पारण विधि

व्रत का पारण अगले दिन 30 मार्च सुबह शुभ मुहूर्त में किया जाएगा. सुबह स्नान के बाद विष्णु जी की पूजा करें, ब्राह्मण को दान दें और फिर अन्न ग्रहण करके व्रत खोलें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com