संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए माताएं हर साल जितिया व्रत रखती हैं. यह व्रत बेहद कठिन माना जाता है, क्योंकि इसमें महिलाएं पूरे दिन और रात निर्जला उपवास करती हैं. तीन दिन चलने वाला यह पर्व नहाय-खाय से शुरू होकर व्रत और फिर पारण के साथ पूरा होता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इस साल जितिया व्रत 3 अक्टूबर को रखा जाएगा. आइए जानते हैं नहाय-खाय, व्रत और पारण की सही तारीख और पूजा के शुभ मुहूर्त.
2 अक्टूबर को होगा नहाय-खाय
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि जितिया पर्व का पहला दिन 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को नहाय-खाय के रूप में मनाया जाएगा. इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं सुबह स्नान आदि करके पूजा करती हैं और इसके बाद भोजन ग्रहण करती हैं. इस दिन झिंगनी यानी तोरी, नोनी का साग और मडुआ की रोटी खाने की परंपरा बताई गई है.
3 अक्टूबर को रखा जाएगा निर्जला व्रत
जितिया का मुख्य व्रत 3 अक्टूबर 2026 शनिवार को रखा जाएगा. पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 3 अक्टूबर को सुबह 7:59 बजे शुरू होगी और 4 अक्टूबर को सुबह 5:51 बजे समााप्त होगी. उदयातिथि के आधार पर व्रत 3 अक्टूबर को रखा जाएगा. इस दौरान माताएं संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की काामना करती हैं.
ये भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2026: अक्टूबर में कब है पहला प्रदोष व्रत? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त में ओठगन की परंपरा
आचार्य ने बताया कि नहाय-खाय के बाद 3 अक्टूबर की सुबह ब्रह्म मुहूर्त से पहले ओठगन किया जााता है. इसके बाद निर्जला व्रत शुरू होता है. जितिया व्रत में राजा जीमूतवाहन की कथा सुनने और चील-सियारिन की पूजा करने की भी परंपरा बतााई गई है.
जितिया पूजा के शुभ मुहूर्त
आचार्य के अनुसार, 3 अक्टूबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:53 से 5:41 बजे तक रहेगा. प्रात: संध्या का समय 5:17 से 6:29 बजे तक है. वहीं अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:51 बजे तक रहेगा.
4 अक्टूबर को होगा व्रत का पारण
जितिया व्रत का पारण 4 अक्टूबर 2026 रविवार को सूर्योदय के बाद किया जाएगा. आचार्य के अनुसार, व्रती महिलाएं सुबह 6:15 बजे के बाद पाारण कर सकती हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधि-विधान और श्रद्धा के साथ व्रत करने से संतान के लिए सुख, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जााती है.
ये भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal 30 September 2026: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं