Holika Dahan Timing: रात गहरी होगी, गलियों में सन्नाटा होगा और अचानक कहीं लकड़ियों के ढेर से उठेंगी आग की लपटें, लेकिन इस बार मामला बस रस्म का नहीं, वक्त की नजाकत का है. सूतक का साया, भद्रा का पहरा और आधी रात का खास मुहूर्त...आखिर होलिका दहन का सही समय कौन सा है? यही सवाल लोगों के जहन में घूम रहा है. जानिए पूरी सटीक जानकारी ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से...
ये भी पढ़ें:-2 या 3 मार्च कब मनाएं पूर्णिमा? ज्योतिषाचार्य ने ग्रहण और होली को लेकर कन्फ्यूजन किया दूर

मुहूर्त को लेकर क्यों हो रही है हलचल (Muhurat Timing Confusion Explained)
दरअसल, स्थानीय मान्यताओं के मुताबिक कुछ शहरों में 3 तारीख की सुबह सूतक लगने से पहले तक भी होलिका दहन किया जाएगा. इसी वजह से लोगों में हल्की सी उलझन है कि सही वक्त कौन सा है. ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार, रात्रि में भद्रा का प्रभाव कुछ समय के लिए रहेगा, लेकिन भद्रा समाप्ति के बाद रात करीब 1:30 बजे से 2:30 बजे तक का समय होलिका दहन के लिए एक मान्य मुहूर्त माना जा रहा है.

Photo Credit: iStock
भद्रा और सूतक का क्या है मामला (Bhadra and Sutak Significance)
हिंदू पंचांग के अनुसार, भद्रा काल में शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है, इसलिए Holika Dahan Bhadra Kaal, Holika Dahan 2026 timing जैसे सवाल उठ रहे हैं. अगर भद्रा रात्रि में खत्म हो जाती है, तो उसके बाद किया गया दहन शुभ माना जाता है. वहीं सूतक का संबंध ग्रहण या अशुभ खगोलीय स्थिति से जोड़ा जाता है. अगर 3 तारीख की सुबह सूतक लग रहा है, तो उससे पहले रात में ही दहन करना बेहतर माना जा रहा है. यही वजह है कि कई शहरों में देर रात की तैयारी की जा रही है.

Photo Credit: iStock
क्यों जरूरी है सही मुहूर्त जानना (Why Correct Muhurat Matters)
होलिका दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास की रस्म भी है. लोग चाहते हैं कि पूजा सही समय पर हो, ताकि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे. आखिर में यही समझना जरूरी है कि स्थानीय पंचांग और विद्वान ज्योतिषियों की सलाह के अनुसार निर्णय लें. अलग-अलग शहरों में समय में थोड़ा फर्क हो सकता है. इस बार होलिका दहन का रंग सिर्फ आग का नहीं, बल्कि वक्त की नजाकत का भी है. सही मुहूर्त जानकर ही इस पावन रस्म को अंजाम दें, ताकि त्योहार की रौनक में कोई कमी न रहे.
ये भी पढ़ें:-फ्रांस में मां काली की पूजा क्यों कर रहे लोग, समंदर पार लोगों का हिंदुओं से क्या है रिश्ता
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं