विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2023

जानें मंगलवार के दिन किस भगवान की होती है पूजा...

माना जाता है कि मंगलवार के दिन ही बजरंग बली का जन्‍म हुआ था. यही कारण है कि मंगलवार को भगवान हुनमान के लिए समर्पित किया गया है.

जानें मंगलवार के दिन किस भगवान की होती है पूजा...
आज के दिन करें हुनमान जी की पूजा

कहा जाता है कि हर दिन किसी न किसी विशेष भगवान के नाम होता है. जैसे सोमवार को शिवजी का पूजन किया जाता है उसी तरह आज के लिए यानी मंगलवार को हुनमान जी का दिन माना गया है. 

आज के दिन बजरंग बली की पूजा-अर्चना करने से हर प्रकार के कष्‍ट दूर होते हैं. शारीरिक कष्‍ट हो या पारिवारिक समस्‍या, पढ़ाई में मन न लग रहा हो या फिर व्‍यापार न चल पा रहा हो, हनुमान जी का पूजन करने से सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं. आज के दिन व्रत रखने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्‍त होती है. 

क्‍यों की जाती है मंगलवार को हुनमान जी की पूजा 
माना जाता है कि मंगलवार के दिन ही बजरंग बली का जन्‍म हुआ था. यही कारण है कि मंगलवार को भगवान हुनमान के लिए समर्पित किया गया है. कहा जाता है कि मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है.

ऐसे करें आज के दिन पूजा
सबसे पहले सुबह उठकर नहा लें. अब नए वस्‍त्र पहनकर हुनमान जी को फल, फूल अर्पित करें. कहा जाता है कि हुनमान जी को पीले और लाल रंग के फूल प्रिय हैं. ऐसे में आज के दिन इन रंगों के फूल बजरंग बली पर जरूर चढ़ाएं. अब हुनमान जी को वस्‍त्र और सिंदूर चढ़ाकर प्रसाद अर्पित करें. याद रहे आपको ‘ऊॅं श्री हनुमंते नम:' का जाप करते रहना है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman, Hanuman Aarti, Hanuman Pujan, Bajarang Bali Pujan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com