विज्ञापन

Hazaribagh Ramnavami Juloos: हजारीबाग का विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस, उमड़ा जनसैलाब, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Hazaribagh Ramnavami Juloos: हजारीबाग का ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस का आगाज भव्य तरीके से हो चुका है. इस बार रामनवमी कई मायनों में अनूठी और खास बताई जा रही है. भक्ति, शक्ति और तकनीक के संगम के बीच करीब 36 घंटों तक चलने वाले इस महाजुलूस में राम भक्त सड़कों पर झूमते नजर आ रहे हैं.

Hazaribagh Ramnavami Juloos: हजारीबाग का विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस, उमड़ा जनसैलाब, देखें खूबसूरत तस्वीरें
Hazaribagh Ramnavami Juloos

Hazaribagh Ramnavami Juloos: हजारीबाग का विश्वप्रसिद्ध और ऐतिहासिक रामनवमी का आगाज भव्य तरीके से हो चुका है. इस बार रामनवमी कई मायनों में अनूठी और खास बताई जा रही है. भक्ति, शक्ति और तकनीक के संगम के बीच करीब 36 घंटों तक चलने वाले इस महाजुलूस में राम भक्त सड़कों पर झूमते नजर आ रहे हैं. इस बार सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं. टेक्नोलॉजी की भी भरपूर मदद ली गई है. 36 घंटे तक जुलूस सड़कों पर रहेगा और राम भक्त नाचते गाते प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मनाएंगे. यह जुलूस जहां से गुजरेगा वहां सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. जुलूस की बहुत सी तस्वीरें भी आ रही हैं.

Hazaribagh Ramnavami Juloos

Hazaribagh Ramnavami Juloos

8 किलोमीटर लंबा और 36 घंटे सड़कों पर रहेगा जुलूस

हजारीबाग के ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस पर सबकी निगाहें रहती हैं. हां सुरक्षा का चाक चौबंद इंतजाम किए जाते हैं. प्रशासन के लिए आठ किलोमीटर लंबा जुलूस मार्ग हमेशा से चुनौती रहा है, जिसमें जामा मस्जिद रोड सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण हिस्सा है. पूरे शहर में 5000 से अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. पूरे शहर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

जामा मस्जिद रोड में सड़क के दोनों ओर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है, ताकि जुलूस बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण तरीके से गुजर सके. इस वर्ष कुल 107 अखाड़ों का जुलूस शहर की सड़कों पर उतरेगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि पूरे उत्सव के दौरान हजारीबाग में 6 से 7 लाख श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

रविवार सुबह पांच बजे से ही जुलूस जामा मस्जिद रोड में प्रवेश कर चुका है. कतारबद्ध तरीके से सभी अखाड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. कुल मिलाकर इस बार हजारीबाग में रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए गए हैं, जिससे किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com