विज्ञापन

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं? तो क्या करें और क्या बिलकुल न करें, जानें जरूरी नियम

Hariyali Teej 2026 Vrat Rules: हरियाली तीज 2026 पर शिव-पार्वती की पूजा के साथ व्रत के नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है. आइए, ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय से जानिए इस दिन क्या करें साथ ही किन बातों से बचें और इसका धार्मिक महत्व क्या है.

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं? तो क्या करें और क्या बिलकुल न करें, जानें जरूरी नियम
सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज मनाई जाती है
ndtv

हरियाली तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का विशेष दिन माना जाता है. सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से यह व्रत रखती हैं, जबकि कई अविवाहित लड़कियां मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा से इसका पालन करती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत और पूजा के साथ कुछ नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी माना गया है. आइए, ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय से जानिए हरियाली तीज पर क्या करें और क्या न करें.

कब है हरियाली तीज

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज मनाई जाती है. वर्ष 2026 में यह पर्व 15 अगस्त (शनिवार) को पड़ेगा. इस दिन शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है.

हरियाली तीज पर क्या करें महिलाएं

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ या हरे रंग के वस्त्र धारण करें. भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें. बेलपत्र, फूल, फल, सिंदूर, मेहंदी और हरी चूड़ियां अर्पित करें. व्रत के दौरान मन को शांत रखें और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें. अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को दान देना भी शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Gauri Vrat 2026: गौरी व्रत कब है? जानें मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए कब और कैसे करें इसकी पूजा?

महिलाएं हरियाली तीज पर क्या न करें

इस दिन किसी से विवाद, क्रोध या कटु वचन बोलने से बचें. पूजा में जल्दबाजी न करें और व्रत के नियमों का पूरी श्रद्धा से पालन करें. बिना वजह किसी का अपमान या दिल दुखाने से भी बचना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन और श्रद्धा से किया गया व्रत ही शुभ फल देता है.

क्यों खास है यह व्रत?

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती ने कठोर तप करके भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था. इसलिए हरियाली तीज का व्रत अटूट वैवाहिक प्रेम, सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन का प्रतीक माना जाता है.

यह भी पढ़ें: शिवरात्रि कब है? पंडित जी से जानें सावन शिवरात्रि पर राशि के अनुसार क्या चीजें दान करनी चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hariyali Teej 2026, Hariyali Teej 2026 Date And Festival, Hariyali Teej 2026 Date And Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com