विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2025

हरियाली अमावस्या पर राशि के अनुसार पौधे लगाने से बदलेगी किस्मत, कटेंगे सारे कष्ट

Good luck plant: श्रावण मास में पड़ने वाली हरियाली अमावस्या पर पौधे लगाने का सिर्फ धार्मिक बल्कि ज्योतिषीय महत्व भी माना गया है. ऐसे में इस पावन तिथि पर किस पौधे को लगाने या दान करने पर बढ़ेगा आपका गुडलक जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

हरियाली अमावस्या पर राशि के अनुसार पौधे लगाने से बदलेगी किस्मत, कटेंगे सारे कष्ट
हरियाली अमावस्या के दिन किस पौधे को लगाने से बढ़ेगा आपका गुडलक?
File Photo

Hariyali Amavasya 2025: सनातन परंपरा में पेड़-पौधों को देवी-देवताओं के समान पूजनीय माना गया है. यही कारण है हिंदू धर्म से जुड़े आस्थावान लोग अक्सर तीज-त्योहार पर तमाम तरह के वृक्षों की पूजा करते हुए नजर आते हैं. शास्त्रों में न सिर्फ पेड़-पौधों की पूजा बल्कि उसे लगाना और उसकी सेवा को भी बहुत ज्यादा पुण्यफल माना गया है. पेड़ को लगाने और उसकी सेवा का पुण्यफल तब और भी ज्यादा बढ़ जाता है जब आप ये कार्य अपनी राशि के अनुसार करते हैं. यदि आप इस साल श्रावण मास की अमावस्या यानि हरियाली अमावस्या के दिन कोई पेड़ लगाने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए अपने गुडलक बढ़ाने वाले पौधे का ही चयन करना चाहिए. 

कब है हरियाली अमावस्या 

सावन महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली जिस अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है, वो इस साल 24 जुलाई 2025, गुरुवार के दिन पड़ेगी. हिंदू धर्म में इस पावन तिथि पर स्नान-दान, पितरों की पूजा आदि के अलावा पेड़-पौधे लगाना बेहद शुभ माना गया है क्योंकि यह कार्य न सिर्फ पर्यावरण बल्कि पितरों की पूजा की दृष्टि से भी फलदायी साबित होता है. इस दिन आप न सिर्फ पेड़ लगाकर बल्कि पेड़ का दान करके भी पुण्यफल प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं आ​पके राशि के अनुसार कौन सा पौधा लगाना या फिर दान करना शुभ साबित होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV
  1. मेष राशि के जातक के लिए शुभ पेड़-पौधे - लाल पुष्प, लाल चंदन, आमला 
  2. वृष राशि के जातक के लिए शुभ पेड़-पौधे - सफेद पुष्प, सफेद फल, गूलर, अर्जुन
  3. मिथुन राशि के जातक के लिए शुभ पेड़-पौधे - शीशम, बांस, तुलसी, मनीप्लांट 
  4. कर्क राशि के जातक के लिए शुभ पेड़-पौधे - तुलसी, नीम, पीपल, मोगरा
  5. सिंह राशि के जातक के लिए शुभ पेड़-पौधे - वट, ढाक, नाक-केसर
  6. कन्या राशि के जातक के लिए शुभ पेड़-पौधे - तुलसी, शीशम, बांस, मनीप्लांट
  7. तुला राशि के जातक के लिए शुभ पेड़-पौधे - सफेद पुष्प, सफेद फल, बेल, अर्जुन
  8. वृश्चिक राशि के जातक के लिए शुभ पेड़-पौधे - मोलश्री, लाल पुष्प, लाल चंदन, अर्जुन
  9. धनु राशि के जातक के लिए शुभ पेड़-पौधे - पीले पुष्प, पीला चंदन, पीले फल, पीपल
  10. मकर राशि के जातक के लिए शुभ पेड़-पौधे - जलतेवस, साल, शमी 
  11. कुंभ राशि के जातक के लिए शुभ पेड़-पौधे - मदार, कदंब, अपराजिता
  12. मीन राशि के जातक के लिए शुभ पेड़-पौधे - पीले रंग के फल-फूल और पीले चंदन का पौधा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com