विज्ञापन

Hanuman Ji Puja Tips : कलयुग में आखिर किस पूजा से हर कष्ट को हर लेते हैं हनुमान, जानें मंगलवार का महाउपाय

Lord Hanuman worship Method: हिंदू धर्म में राम भक्त हनुमान जी की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है क्योंकि उनके बारे में मान्यता है कि वे सभी युगों में पृथ्वी पर मौजूद रहते हैं. आज मंगलवार के दिन बजरंगी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें पूजा का उपाय, जानने के लिए पढ़ें ये लेख. 

Hanuman Ji Puja Tips : कलयुग में आखिर किस पूजा से हर कष्ट को हर लेते हैं हनुमान, जानें मंगलवार का महाउपाय
Hanuman Ji ki puja ka upay: हनुमान जी की पूजा के नियम और उपाय
NDTV

Hanuman Ji Ki Puja Kaise Karen: सनातन परंपरा में हनुमत साधना सभी दुखों को दूर करके मनोकामनाओं को पूरा करने वाली मानी गई है. हिंदू मान्यता के अनुसार हनुमान जी ऐसे देवता हैं, जो भक्ति भाव से सुमिरन करते ही भक्तों पर अपनी कृपा बरसाने के लिए दौड़े चले आते हैं. गुणों की खान और बल बुद्धि के दाता कहलाने वाले हनुमान जी की पूजा  के लिए सनातन परंपरा में मंगलवार का दिन अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना गया है. जिस बजरंगी की साधना करने पर साधक को किसी भी प्रकार का कोई भय नहीं रहता है, आइए उनकी पूजा से जुड़े सरल-सनातनी उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

चालीसा से चमकेगी किस्मत 

Latest and Breaking News on NDTV


हिंदू मान्यता के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी की महिमा का गान करने वाली चालीसा का पाठ करने पर शीघ्र ही बजरंगी की कृपा बरसती है. मान्यता है कि चालीसा का सात बार पाठ करने पर दुर्भाग्य दूर और सौभाग्य प्राप्त होता है. हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले साधक पर हर समय बजरंगी की कृपा बनी रहती है.

हनुमान जी की पूजा का महाउपाय

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू मान्यता के अनुसार हनुमान जी को सिंदूर बहुत ज्यादा प्रिय है. ऐसे में आज बजरंगी की पूजा में सिंदूर का चोला अवश्य चढ़ाएं. हनुमान जी को सिंदूर का चोला अर्पित करते समय 'सिंदूरं रक्तवर्णं च सिंदूरतिलकप्रिये, भक्तायन दत्तं मया देव सिंदूरं प्रतिगृह्यताम्' मंत्र पढ़ते हुए अपनी मनोकामना कहें. मान्यता है कि सच्चे मन से सिंदूर का यह महाउपाय करने पर हनुमान जी सभी कष्टों को दूर करके कामनाओं को पूरा करते हैं. 

हनुमान जी को इन चीजों का लगाएं भोग 

हिंदू मान्यता के अनुसार हनुमान जी से मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए साधक को मंगलवार की पूजा करते समय बूंदी, लड्डू, चूरमा, गुड़, चना, आदि का भोग लगाना चाहिए. मान्यता है कि ये चीजें बजरंगी को बहुत प्रिय हैं. 

हनुमान जी की पूजा इन बातों का रखें ख्याल

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू मान्यता के अनुसार कुछेक अवस्थाओं में हनुमान जी की पूजा करने से बचना चाहिए अन्यथा पुण्य की जगह दोष लगता है. हनुमत साधना कभी भी अपवित्र अवस्था में नहीं करनी चाहिए. हनुमत साधक को हमेशा तन और मन से पवित्र होकर ही बजरंगी की पूजा प्रारंभ करनी चाहिए.

Nandi Ki Puja: महादेव को मनाने के लिए नंदी की क्यों करनी चाहिए पूजा, जानें विधि और महत्व

हनुमत साधना करते समय किसी के प्रति गलत विचार नहीं लाना चाहिए और उनके लिए रखे जाने वाले व्रत के समय ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. महिलाओं को हनुमान जी की प्रतिमा का स्पर्श नहीं करना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com