विज्ञापन

Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी पर आज जरूर करें इन चीजों का दान, ज्योतिषाचार्य ने बताए महाउपाय

Ganga Saptami 2026 ke Upay: आइए ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित से जानते हैं गंगा सप्तमी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए और आज के दिन क्या उपाय करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी पर आज जरूर करें इन चीजों का दान, ज्योतिषाचार्य ने बताए महाउपाय
Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी पर किन चीजों का दान करें?

Ganga Saptami 2026: हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष महत्व माना जाता है. पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है. साल 2026 में गंगा सप्तमी 23 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जा रही है. मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं. ऐसे में गंगा सप्तमी को गंगा अवतरण दिवस भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और पूजन से पापों का नाश होता है व पितरों को तृप्ति मिलती है. इसके अलावा गंगा सप्तमी पर दान का भी विषेश महत्व है. ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित से जानते हैं गंगा सप्तमी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए और आज के दिन क्या उपाय करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

गंगा सप्तमी पर किन चीजों का दान करें?

पानी का घड़ा दान करें

ज्योतिषाचार्य बताते हैं, गंगा सप्तमी पर पानी से भरा मिट्टी का घड़ा दान करना अत्यंत फलदायी माना गया है. 

प्याऊ लगवाएं 

आज के दिन पानी का दान करना बहुत बड़ा पुण्य देता है. आप चाहें तो सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगवा सकते हैं.  

वस्त्र दान करें 

गंगा सप्तमी पर जरूरतमंद लोगों को कपड़े देना भी शुभ होता है.

तिल का दान 

इन सब से अलग ज्योतिषाचार्य कहते हैं, आज के दिन तिल का दान करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में शांति आती है.

यह भी पढ़ें- Ganga Saptami 2026: आज है गंगा सप्तमी, जानें अमृतवाहिनी मां गंगा की पूजा ​विधि और महाउपाय

गंगा सप्तमी के खास उपाय

गंगाजल से स्नान करें

ज्योतिषाचार्य आगे बताते हैं, अगर गंगा नदी में स्नान संभव न हो, तो घर पर नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. इससे नकारात्मकता दूर होती है और पापों से मुक्ति मिलती है.

शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं 

आज के दिन स्नान के बाद शिवलिंग पर गंगाजल जरूर अर्पित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. 

विवाह में बाधा दूर करने का उपाय 

जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है, वे गंगाजल में हल्दी मिलाकर स्नान करें. यह उपाय बहुत प्रभावी माना गया है.

गंगा लहरी का पाठ करें 

इन सब से अलग ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित कहते हैं, गंगा सप्तमी पर गंगा लहरी का पाठ करना अत्यधिक पुण्यदायी और प्रभावी माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन गंगा लहरी का पाठ करने से व्यक्ति के सभी प्रकार के कायिक (शरीर से), वाचिक (वाणी से), और मानसिक (मन से) किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com