सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का पर्व खूब धूमधाम से मनाया जाता है. 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में घर-घर गणपति बप्पा की स्थापना की जाती है और पूरे दस दिनों तक उनकी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की जाती है. हिंदू धर्म में भगवान गणेश को शुभता, बुद्धि और सुख-समृद्धि का देवता माना गया है. मान्यता है कि गणेश जी की पूजा करने से जीवन के विघ्न दूर होते हैं और घर में सकारात्मकता आती है. हर साल गणेश उत्सव की शुरुआत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से होती है और अनंत चतुर्दशी के दिन इसका समापन होता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दौरान भक्त गणपति की विधि-विधान से पूजा करते हैं. वहीं, पूजा में आरती का भी विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान की पूजा के बाद आरती करने से ही पूजा पूर्ण मानी जाती है. इसलिए गणेश उत्सव के इन दस दिनों में गणपति बप्पा की पूजा के साथ उनकी आरती जरूर करें. माना जाता है कि श्रद्धा से की गई आरती से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं.
यहां पढ़ें गणपति बप्पा की आरती
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
एकदन्त, दयावन्त, चार भुजा धारी.
माथे पर तिलक सोहे, मूषक की सवारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया.
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा.
लड्डूवन का भोग लगे, संत करें सेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
दीनन की लाज रखो, शम्भु सुतवारी.
कामना को पूरा करो, जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
वक्रतुंड महाकाय
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ.
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: सितंबर में कब से शुरू होगा पितृपक्ष, नोट कर लें श्राद्ध की पूरी तिथि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं