विज्ञापन

Feng Shui Tips: बिजनेस में हो रहा है लगातार घाटा? ऑफिस में रखें ये 3 चीजें, पंडित से जानिए Money Flow बढ़ाने का उपाय

Feng Shui Tips: बिजनेस में लगातार घाटे से परेशान हैं तो फेंगशुई के अनुसार मनी फ्रॉग, वाटर फाउंटेन और सिट्रिन क्रिस्टल ट्री रख सकते हैं. आचार्य मदन मोहन ने सही दिशा और साफ-सफाई को जरूरी बताया.

Feng Shui Tips: बिजनेस में हो रहा है लगातार घाटा? ऑफिस में रखें ये 3 चीजें, पंडित से जानिए Money Flow बढ़ाने का उपाय
मनी फ्रॉग को मुख्य द्वार के पास रखें
ndtv

बिजनेस में हर बार मुनाफा हो, ऐसा जरूरी नहीं है. कई बार लगातार नुकसान के चलते आर्थिक परेशानी बढ़ जाती है और समझ नहीं आता कि स्थिति को कैसे संभालें. ऐसे में फेंगशुई में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि ऑफिस या दुकान में कुछ चीजों को सही जगह रखने से बेहतर एनर्जी फ्लो का माहौल बनाया जा सकता है.

मनी फ्रॉग को मुख्य द्वार के पास रखें

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि फेंगशुई में तीन पैरों वाले मनी फ्रॉग को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. अगर उसके मुंह में सिक्का हो तो इसे और शुभ माना जाता है. इसे दुकान या ऑफिस के मुख्य द्वार के पास अंदर की ओर मुंह करके रखें. इसे जमीन पर रखने के बजााय किसी साफ और ऊंची जगह पर रखना बेहतर माना जाता है.

वाटर फाउंटेन से बढ़ेगा मनी फ्लो

उन्होंने आगे बताया कि बहते पानी को फेंगशुई में धन के प्रवाह से जोड़ा जाता है. ऑफिस या दुकान में छोटा वाटर फाउंटेन उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखने की सलाह दी जाती है. पानी सााफ रखना जरूरी है. विकल्प के तौर पर एक्वेरियम भी रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Rakhi Bandhne ka Shubh Muhurat: आज क्या है राखी बांधने का टाइम? जानिए शुभ मुहूर्त और किस समय बांधने से बचें

सिट्रिन क्रिस्टल ट्री भी माना जाता है शुभ

पीले रंग के सिट्रिन क्रिस्टल ट्री को फेंगशुई में धन और सकारात्मकता से जोड़कर देखाा जाता है. इसे कैश काउंटर, तिजोरी या वर्क डेस्क के पास रखा जा सकता है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि सिर्फ फेंगशुई की चीजें रखने से बिजनेस की स्थिति नहीं बदलती है. ऑफिस साफ-सुथरा रखें, कैश काउंटर पर पुराने बिल और बेकार कागज न जमा करें. मुख्य द्वार पर कबाड़ या रुकावट न हो और पर्याप्त रोशनी रखें. जहां बैठकर कााम करते हैं, वहां पीछे दीवार होना स्थिरता का प्रतीक माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Purnima Vrat Paran: सावन पूर्णिमा व्रत पारण समय, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Feng Shui Tips, Feng Shui Tips For Business, Feng Shui Tips For Home, Feng Shui Tips For Luck
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com