अयोध्या में श्री राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के बाद भगवान राम की कुलदेवी 'बड़ी देवकाली' के यहां स्थित मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. देवकाली मंदिर के महंत को उम्मीद है कि राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को 'बड़ी देवकाली' मंदिर की महत्ता की भी जानकारी मिलेगी. ऐसी मान्यता है कि बड़ी देवकाली भगवान राम की कुलदेवी थी और यह तीन देवियों महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती का संगम है.
मंदिर के महंत सुनील पाठक ने कहा, ''बड़ी देवकाली के मंदिर को लेकर इस इलाके में काफी श्रद्धा है. बड़ी देवकाली भगवान राम की कुलदेवी है.'' उन्होंने कहा, ''मैं एक अयोध्यावासी होने के नाते बहुत प्रसन्न हूं कि भगवान राम को उनका जन्म स्थान मिल गया. भगवान राम भारत की आत्मा हैं. मेरा मानना है कि जब राम मंदिर के दर्शन करने श्रद्धालु अयोध्या आयेंगे, तो वे बड़ी देवकाली मंदिर के दर्शन करने भी जरूर आयेंगे. मुझे पूरा विश्वास है कि श्रद्धालुओं को जब इस मंदिर का भगवान राम के परिवार के संबंध होने के बारे में जानकारी मिलेगी, तो वे बड़ी संख्या में यहां भी आयेंगे.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पाठक ने मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये कहा, ''भगवान राम के पूर्वज राजा रघु को सपने में देवी के दर्शन हुये थे. देवी ने उन्हें यज्ञ करवाने का निर्देश देते हुये कहा था कि युद्ध में उनकी विजय होगी. राजा रघु ने देवी के आदेश का पालन करते हुये यज्ञ करवाया और वह युद्ध में विजयी हुये, जिसके बाद उन्होंने यहां बड़ी देवकाली की मूर्ति स्थापित कराई.''
पाठक ने बड़ी देवकाली की महत्ता को बताते हुये कहा, ''भगवान राम के जन्म के बाद उनकी माता कौशल्या पूरे परिवार के साथ मंदिर आयी थीं. उसके बाद ऐसी परंपरा बन गयी है कि जब किसी के घर में बच्चे का जन्म होता है, तो उस परिवार के सदस्य पहले मंदिर आकर देवी के दर्शन करते हैं. बहुत से लोग कोई नया काम शुरू करने से पहले भी मंदिर में देवी के दर्शन करने आते हैं.''
उन्होंने बताया कि श्रद्धालु बहुत दूर-दराज के इलाकों से अपनी समस्याएं एवं मन्नतें लेकर देवी के मंदिर में आते हैं और जब उनकी समस्याएं दूर हो जाती है एवं मन्नतें पूरी हो जाती है, तो वे देवी को धन्यवाद कहने आते हैं. पाठक ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा, बसंत, शारदीय नवरात्र और रामनवमी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं