विज्ञापन

Vaishakh Amavasya 2026 Date: अमावस्या कब है, 16 या 17 अप्रैल? जानें वैशाख अमावस्या की सही तिथि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Amavasya kab hai: वैशाख अमावस्या की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं वैशाख अमावस्या कब है और इस दिन स्नान-दान का शुभ समय क्या रहने वाला है.

Vaishakh Amavasya 2026 Date: अमावस्या कब है, 16 या 17 अप्रैल? जानें वैशाख अमावस्या की सही तिथि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
Amavasya kab hai: कब है वैशाख अमावस्या?

Vaishakh Amavasya 2026 Date: हिंदू धर्म में वैशाख महीने की अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है. इस दिन स्नान-दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इसके अलावा यह दिन पितृ दोष की शांति, तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए भी सबसे उत्तम माना जाता है. हालांकि, इस साल वैशाख अमावस्या की तारीख को लेकर लोगों के बीच थोड़ी उलझन बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं वैशाख अमावस्या कब है और इस दिन स्नान-दान का शुभ समय क्या रहने वाला है.

कब है वैशाख अमावस्या?

हिंदू पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 16 अप्रैल की रात 8 बजकर 11 मिनट से शुरू हो रही है. इसका समापन 17 अप्रैल की शाम 5 बजकर 21 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस बार वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी.

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

इस दिन सुबह का समय सबसे पवित्र माना जा रहा है. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:25 से 5:09 बजे तक रहेगा, जो पूजा और स्नान के लिए बेहद शुभ है. सूर्योदय 5:54 बजे होगा. इसके अलावा दिन में अभिजीत मुहूर्त 11:55 से 12:47 बजे तक रहेगा, जिसमें पूजा-पाठ और दान करना फलदायी माना जाता है.

वैशाख अमावस्या पर क्या करें और क्या नही?
  • वैशाख अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए. 
  • अगर संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें. यदि किसी पवित्र नदी में स्नान करना संभव न हो, तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है.
  • इसके बाद स्वच्छ कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प लें. तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य देव को अर्घ्य दें.
  • इस दिन पितरों के लिए तर्पण करना बहुत जरूरी माना जाता है. 
  • इसके अलावा वैशाख अमावस्या के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन और वस्त्र दान करना भी पुण्यदाई माना जाता है.
  • वहीं, इस दिन कोई नया काम शुरू करने या बड़ी खरीदारी करने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें- खरमास खत्म आज: 14 अप्रैल के बाद शुरू होंगे विवाह, देखें सालभर में शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट

मान्यता है कि वैशाख अमावस्या पर स्नान, दान और पूजा करने से व्यक्ति को विशेष फल मिलता है. इस दिन किए गए अच्छे कर्म पितरों को शांति देते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं. वैशाख का महीना वैसे भी तप और धर्म का माना जाता है, इसलिए इस अमावस्या का महत्व और बढ़ जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com