Dhanteras 2023 Puja Time: धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी, यहां जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़ और पुणे में पूजा का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2023 puja time : धनतेरस की पूजा सायंकाल में की जाती है. इस दिन पूजा के साथ साथ कीमती चीजों की खरीदारी काफी शुभ मानी जाती है. यहां जानिए धनतेरस पर बड़े शहरों में पूजा का शुभ समय और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2023 Puja Time: धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी, यहां जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़ और पुणे में पूजा का शुभ मुहूर्त

पूजा का शुभ मुहूर्त(Dhanteras Puja Shubh Muhurat) क्या है और देश के बड़े शहरों में खरीदारी का शुभ समय क्या रहेगा.

Dhanteras 2023 Shopping Shubh Muhurat: आज देशभर में धनतेरस (Dhanteras 2023)का त्योहार जोर शोर से मनाया जा रहा है. धन के देवता कुबेर और धन्वंतरि (Kuber And Dhanvantari) की पूजा की जाती है और घर में धन संपत्ति के लिए मनोकामना मांगी जाती है. धनतेरस पर पूजा के साथ साथ सोना चांदी और अन्य चीजों की खरीदारी काफी शुभ मानी जाती है. चलिए जानते हैं कि धनतेरस के शुभ त्योहार पर धन्वंतरि भगवान की पूजा का शुभ मुहूर्त(Dhanteras Puja Shubh Muhurat) क्या है और देश के बड़े शहरों में खरीदारी का शुभ समय क्या रहेगा.

Latest and Breaking News on NDTV


धनतेरस 2023 सोना खरीदने का शुभ समय( Dhanteras 2023 shopping time)

आपको बता दें कि इस बार धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर यानी शुक्रवार को मनाया जा रहा है. इस दिन लोग सोने के आभूषण, बर्तन, धातु का सामान आदि की खरीदारी करते है.आज सोना चांदी खरीदने का शुभ समय दोपहर 12:35 से अगले दिन यानी 11 नवंबर को सुबह 06:40 बजे तक रहेगा. इस दौरान लोग जमकर खरीदारी कर सकते हैं जिसके काफी शुभ फल मिलेंगे.

धनतेरसपर पूजा का शुभ मुहूर्त  (Dhanteras 2023 Puja Time)

धनतेरस की पूजा प्रदोष काल यानी सांयकाल में की जाती है. इस साल धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त सायंकाल में 5 बजकर 47 मिनट से आरंभ हो रहा है और ये शुभ मुहूर्त 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. यानी कुल मिलाकर दो घंटे के शुभ समय में आप मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा कर सकते हैं.



देश के प्रमुख शहरों में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त  (Dhanteras 2023 Puja Time in big cities)

New delhi Dhanteras 2023 puja time : दिल्ली में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त 05:47 से 07:43 बजे तक रहेगा.
Mumbai Dhanteras 2023 puja time : मुंबई में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त 06:10 से 08:20 बजे तक रहेगा.
Kolkata Dhanteras 2023 puja time : कोलकाता में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त 05:13 से 07:11 बजे तक रहेगा.
chennai Dhanteras 2023 puja time : चेन्नई में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त 06:00 से 08:02 बजे तक रहेगा.
lucknow Dhanteras 2023 puja time : लखनऊ में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त 05:35 से 07:32 बजे तक रहेगा. 
Jaipur  Dhanteras 2023 puja time : 05:56 पीएम से 07:52 बजे तक रहेगा. 

Pune  Dhanteras 2023 puja time : 06:17 पीएम से 08:17 बजे तक रहेगा. 
Noida Dhanteras 2023 puja time : 05:47 पीएम से 07:42बजे तक रहेगा. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)